फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   NTPC Singrauli's capacity will be 3,600 MW; the Director inspected the expansion works

Sonebhadra News: एनटीपीसी सिंगरौली की क्षमता 3600 मेगावाट होगी, निदेशक ने विस्तार कार्यों का किया निरीक्षण

Tue, 04 Aug 2026 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
NTPC Singrauli's capacity will be 3,600 MW; the Director inspected the expansion works
शक्तिनगर। एनटीपीसी सिंगरौली के पावर प्रोजेक्ट के विस्तार कार्यों का निदेशक (परियोजनाएं) केएस सुंदरम ने सोमवार को निरीक्षण किया। उन्होंने तृतीय चरण विस्तार सहित प्रमुख परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। एनटीपीसी शक्तिनगर की वर्तमान बिजली उत्पादन क्षमता दो हजार मेगावाट है। तृतीय चरण विस्तार के बाद इसकी कुल उत्पादन क्षमता बढ़कर 3600 मेगावाट हो जाएगी। सुंदरम ने निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने परियोजना परिसर में स्थापित नवीन सुरक्षा नियंत्रण कक्ष का शुभारंभ भी किया। इसके बाद उन्होंने तृतीय चरण परियोजना, एफजीडी क्षेत्र और विभिन्न निर्माणाधीन स्थलों का निरीक्षण किया। उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में उन्होंने विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य उत्कृष्ट गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं। प्रत्येक स्तर पर सुरक्षा मानकों का कठोरता से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया। उन्होंने बेहतर समन्वय और तकनीकी नवाचार को परियोजना की सफलता का आधार बताया। इससे पहले परियोजना प्रमुख प्रभाकर राव ने सुंदरम का स्वागत किया और परियोजना की प्रगति से अवगत कराया। महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) सीएच किशोर कुमार ने संयंत्र की उच्च उपलब्धता की जानकारी दी। उन्होंने सुरक्षित एवं विश्वसनीय प्रचालन हेतु अपनाई जा रही सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों के बारे में बताया। निदेशक सुंदरम ने सीएच किशोर कुमार के नेतृत्व में टीम की उत्कृष्ट कार्य संस्कृति की सराहना की। उन्होंने इसे संगठन के लिए अनुकरणीय बताया। महाप्रबंधक (परियोजना) रश्मि रंजन मोहंती ने तृतीय चरण परियोजना की प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने इंजीनियरिंग गतिविधियों और संसाधनों के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी। मोहंती ने निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप कार्यों की स्थिति भी बताई। निदेशक ने सुरक्षा, गुणवत्ता और हरित विकास पर विशेष बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed