{"_id":"65db80c711e35774350a87d5","slug":"ntpc-rihand-will-develop-khanta-picnic-spot-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-109897-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: खंता पिकनिक स्पाॅट को विकसित करेगा एनटीपीसी रिहंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: खंता पिकनिक स्पाॅट को विकसित करेगा एनटीपीसी रिहंद
विज्ञापन
सोनभद्र। रिहंद जलाशय के किनारे स्थित खंता पिकनिक स्पाट को संवारने के लिए एनटीपीसी रिहंद आगे आया है। पर्यटन सुविधाओं के विकास पर यहां सीएसआर मद से पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे। रविवार को इसके लिए जिला प्रशासन और एनटीपीसी रिहंद के बीच समझौता पत्र पर हस्ताक्षर हुए। म्योरपुर एयरपोर्ट के पास स्थित खंता के विकास से जिले में पर्यटन को नए आयाम मिलने की संभावना जताई जा रही है।
समझौते के तहत एनटीपीसी रिहंद खंता में बोट प्वाइंट, पार्क, वाटर स्पोर्ट्स गतिविधि, शेड, शौचालय सहित अन्य कार्य कराएगा। डीएम चंद्र विजय सिंह ने इसे बड़ी उपलब्धि करार देते हुए कहा कि जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। एनटीपीसी की यह पहल उसे मजबूती प्रदान करेगा। खंता में पर्यटन विकास से न सिर्फ पर्यटकों को नई जगह मिलेगी, बल्कि उसके माध्यम से आसपास के लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध हाेंगे।
एमओयू पर हस्ताक्षर के दौरान एनटीपीसी रिहंद के महाप्रबंधक (एडीएम) एसएस प्रधान, डीजीएम प्रदीप कुमार, सीएसआर की कार्यकारी अधिकारी नरगिस, यूपीपीसीएल के प्रोजेक्टस मैनेजर हरिशंकर गुप्ता, बीके राही, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, पर्यटन अधिकारी बृजेश कुमार यादव आदि मौजूद रहे।