फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   NTPC Rihand station performed excellently

एनटीपीसी रिहंद स्टेशन ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Fri, 11 Dec 2020 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
NTPC Rihand station performed excellently
अनपरा। उत्तरी क्षेत्र गुणवत्ता चक्र सम्मेलन वीडियो कॉंफ्रेंसिंग के जरिए बृहस्पतिवार को हुआ। एनटीपीसी लखनऊ के तत्वावधान में आयोजित 22वें क्षेत्रीय गुणवत्ता चक्र सम्मेलन में 18 टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें एनटीपीसी रिहंद स्टेशन का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। इस उपलब्धि पर कार्यकारी निदेशक (रिहंद) बालाजी आयंगर ने टीम लीडर व अन्य सदस्यों को बधाई दी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 18 टीमों में एनटीपीसी रिहंद स्टेशन की तीन टीमों ने भाग लिया था। इसमें निर्णायक मंडली के मूल्यांकन के आधार पर सीएचपी विभाग की ब्लैक डायमंड टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए इस सम्मेलन मेें दूसरे स्थान पर कब्जा जमाने में कामयाब रही। टीम ने कंपनी स्तर के सम्मेलन में अपनी प्रतिभागिता भी सुनिश्चित की। टीम फेसिलेटर की भूमिका गौरव जैन ने निभाई जबकि लीडर राजेंद्र कुमार व डिप्टी लीडर एस. विश्वकर्मा रहे। टीम के अन्य सदस्यों में राजेंद्र प्रसाद, सूरज विश्वकर्मा एवं जितेंद्र निषाद शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed