फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   NTPC Rihand is committed for quality disposal of ash

राख के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संकल्पित है एनटीपीसी रिहंद

Thu, 13 Oct 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
NTPC Rihand is committed for quality disposal of ash
एनटीपीसी रिहंद के मुख्य महाप्रबंधक एके चट्टोपाध्याय ने पर्यावरण सुरक्षा के मानकों के तहत राख के गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण की प्रतिबद्धता जताई है। उन्होंने कहा कि फ्लाई ऐश से ईंट का निर्माण और एनएचएआई की सड़कों में इसका इस्तेमाल इसी की कड़ी है। आगे राख के निस्तारण के अन्य विकल्पों पर भी विचार चल रहा है। जल्द ही इसके सार्थक परिणाम सामने आएंगे।
विज्ञापन

शिवालिक अतिथि गृह में मीडिया प्रतिनिधियों से वार्ता में सीजीएम ने कहा कि नैगम संचार के माध्यम से परियोजना से जुड़े और इससे प्रभावित इलाकों के रहवासियों का जीवन स्तर बेहतर बनाने का भी संकल्प दोहराया। इसके लिए एनटीपीसी की ओर से विविध कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। मोबाइल मेडिकल यूनिट, कौशल विकास के प्रशिक्षण सहित अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परियोजना से निकलने वाली राख से तैयार ईंट काफी किफायती हैं। इसका परियोजना परिसर के विभिन्न निर्माण कार्यों में उपयोग किया जा रहा है। अन्य लोगों को भी इसके उपयोग के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कोयला संकट के दौर में भी परियोजना को इससे मुक्त रखने में बेहतर प्रबंधन को कारण बताया। कहा कि आगे भी 10 लाख टन अतिरिक्त कोयले के भंडारण का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीजीएम ने कहा कि रिहंद स्टेशन पर्यावरण संरक्षण एवं उद्योग समन्वय में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। राख उपयोगिता की वृद्धि में इसका प्रभावी कदम है। इस मौके पर महाप्रबंधक टीएस अमित कुमार कुलश्रेष्ठ, महाप्रबंधक के गोपाला कृष्णा, महाप्रबंधक ऐश डाइक, राजीव कुमार सिन्हा, सीएमओ डॉ. मोनिषा कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद रहीं। संचालन शिक्षा गुप्ता व धन्यवाद ज्ञापन जाकिर खान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed