{"_id":"67435cdfbca6ba11d00a1d7b","slug":"nsc-doctor-who-went-for-picnic-dies-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-120857-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: पिकनिक मनाने गए एनएससी के डॉक्टर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: पिकनिक मनाने गए एनएससी के डॉक्टर की मौत
विज्ञापन
सीमा से सटे मध्यप्रदेश के सिंगरौली में पिकनिक मनाने गए एनसीएल के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय (एनएससी) के डॉक्टर की डूबने से मौत हो गई। हादसा दूसरे डॉक्टर की डूब रही पुत्री को बचाने के दौरान हुआ। बच्ची की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। लेकिन देर शाम तक कुछ पता नहीं चला।
रविवार को सिंगरौली क्षेत्र के गोपद में एनसीएल कंपनी के तीन डॉक्टर समेत पांच लोगों का परिवार पिकनिक मनाने गया था। एनसीएल के तीन डॉक्टर व दो विजिलेंस विभाग के अधिकारी परिवार लंघाडोल के पास मौजूद गोपद नदी के देऊरदह घाट के किनारे गए थे। इसमें रिटायर डॉ. प्रवीण मुंडा, डॉ. हरीश सिंह, डॉ. डीजे बोरा के साथ एनसीएल के विजिलेंस विभाग से सुनील कुमार और पीके भंडारी उर्फ प्रवीण कुमार शामिल थे।
पिकनिक के दौरान रिटायर्ड एमबीबीएस डॉक्टर प्रवीण मुंडा की 13 वर्ष की बच्ची प्रेरणा ट्यूब के सहारे तैरते हुए गहरे पानी में चली गई। जिसे बचाने गए डॉ. प्रवीण मुंडा, डॉ. हरीश सिंह और डॉ. डीजे बोरा भी डूबने लगे। बताया जा रहा है कि सभी को मंदिर में मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
डॉ. मुंडा और डॉ. बोरा को तो सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन इस हादसे में एनएससी के डेंटल एचओडी डॉ. हरीश सिंह की डूबने से मौत हो गई। गहरे पानी में डूबी 13 वर्षीय बच्ची प्रेरणा की तलाश जारी है। चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र धुर्वे रेस्क्यू टीम के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं। उन्होंने डॉक्टर हरीश की मौत की पुष्टि की।