फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Now the project zone will remain a content zone

अब सिर्फ परियोजना परिक्षेत्र में ही रहेगा कंटेनमेंट जोन

Mon, 14 Sep 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Now the project zone will remain a content zone
सोनभद्र। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए शनिवार को एडीएम ने नगर पंचायत ओबरा क्षेत्र को कंटेंमेंट जोन घोषित करते हुए 14 दिनों के लिए बंद करने का आदेश दिया था। 24 घंटे बाद ही उन्होंने आदेश में परिवर्तित करते हुए मात्र परियोजना परिक्षेत्र को ही कंटेंमेंट जोन घोषित करते ओबरा बाजार को पूर्ववत खोलने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि 28 अगस्त से 11 सितंबर तक 256 कोरोना संक्रमित पाए जाने और 12 सितंबर को भी ओबरा परिक्षेत्र में 23 संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद उसी दिन ओबरा बाजार परिक्षेत्र में स्थित सभी दुकानों को 14 दिनों तक बंद कर दिया गया था। रविवार को ओबरा में जन प्रतिनिधियों, व्यापारिक संगठनों व स्थानीय पुलिस, परियोजना प्रशासन के साथ केस समीक्षा करने पर पाया गया है कि 28 अगस्त से 12 सितंबर के मध्य मिले कोरोना पॉजिटिव मामलों में ओबरा पावर प्लांट की सहयोगी कंपनी दुशान पावर प्लांट के अंतर्गत 212 पॉजिटिव मरीज, उ.प्र. राज्य विद्युत उत्पादन निगम ओबरा की कालोनी व दुशान परियोजना हॉस्पिटल के 61, जबकि ओबरा बाजार के मात्र 04 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। समीक्षा के बाद ओबरा नगरीय क्षेत्र को 12 सितंबर को कंटेंटनमेंट जोन घोषित किये जाने के आदेश को तत्काल प्रभाव से निष्प्रभावी कर दिया गया है। ओबरा तापीय परियोजना दुशान पावर प्लांट के अन्तर्गत पॉजिटिव पाये गये मरीजों से संबंधित परिक्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए उक्त परिक्षेत्र में लोगों के आम आवागमन पर रोक लगा दी गई है। ओबरा बाजार में पाए गए पॉजिटिव मरीजों के दृष्टिगत सदर एसडीएम एवं अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत ओबरा की ओर से केस टू केस समीक्षा करते हुए पृथक से कंटेंमेंट जोन निर्धारित किया जाएगा। आवश्यक सेवाओं की डोर स्टेप डिलेवरी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed