फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Now the disputed chaotic elements will be recovered

अब विवाद करने वाले अराजक तत्वों से होगी वसूली

Wed, 26 Aug 2020 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Now the disputed chaotic elements will be recovered
सोनभद्र। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल भले ही न बजा हो। लेकिन पुलिस चुनाव को शांति पूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए अभी से अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी ने थानाध्यक्षों को चुनाव में खलल डालने वालों को अधिक से अधिक धनराशि पाबंद करने का निर्देश दिए हैं। पाबंद हुए व्यक्तिविवाद करेंगे तो उनसे पाबंद की धनराशि की वसूली की जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने अभी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तिथि मुकर्रर नही किया है। इसके बावजूइ जिले के 637 ग्राम पंचायत में चुनाव में भाग्य आजमाने वालों ने वोटरों को अपने पाले में करने की जुगत में जुट गए हैं। इससे गवई राजनीति गरमने लगी है। कई गांवों में कुछ उम्मीदवार और उनके समर्थकों के बीच तनाव की सिथति उत्पन्न होने लगी है। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस चुुनाव को लेकर जिन लोगों के बीच विवाद है उनकी सूची तैयार करने में जुट गई है। इसके अलावा अराजक तत्वों की भी कुंडली तैयार की जा रही है। थाना प्रभारी और हल्का इंचार्ज चुनाव में खलल डालने वाल अराजक तत्वों को चिन्हित कर उन्हें 0 हजार से पांच लाख रुपये तक की धनराशि से पाबंद करना शुरू कर दिया है। इसकी मॉनिटरिंग सर्किल ऑफिसरों को करने की जिम्मेदारी दी गई है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि मातहतो को अपराधियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने और जो व्यक्ति आने वाले चुनाव में खलल डाल सकते है उन्हें पाबंद करने कानिर्देश दिया गया है। पूर्व के चुनाव में विवाद करने वालों की भी सूची तैयार कराई जा रही है। अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों और उन्हें संरक्षण प्रदान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed