फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Now proficient students will be prepared in secondary schools

Sonebhadra News: अब माध्यमिक विद्यालयों में तैयार होंगे प्रवीण विद्यार्थी

Sat, 05 Oct 2024 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Now proficient students will be prepared in secondary schools
माध्यमिक विद्यालयों से अब हुनरमंद विद्यार्थी निकलेंगे। पढ़ाई के साथ उनके कौशल को भी निखारा जाएगा। इसके लिए प्रोजेक्ट प्रवीण की शुरुआत हुई है। कौशल विकास मिशन के तहत विद्यार्थियों को व्यावसाय आधारित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के 26 विद्यालयों में इस कार्यक्रम की शुरुआत होगी। आईटी, मैनेजमेंट, हस्त-शिल्प, कृषि, मीडिया डेवलपमेंट सहित अन्य विधाओं में उन्हें पारंगत बनाया जाएगा। नई शिक्षा नीति के तहत छात्र-छात्राओं को कौशल आधारित शिक्षा देने पर जोर है।
विज्ञापन

जिससे पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्हें रोजगार के लिए भटकना न पड़े। इसी मंशा के साथ यूपी बोर्ड से जुड़े माध्यमिक विद्यालयों में प्रोजेक्ट प्रवीण की शुरुआत की गई है। उप्र कौशल विकास मिशन के तहत चयनित विद्यालयों में 90 मिनट तक विद्यार्थियों को कौशल विकास के गुर सिखाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें इसका प्रमाणपत्र भी मिलेगा। अभी तक विशेष दक्षता पाने के लिए विद्यार्थियों को अलग से कोर्स करना पड़ता था। अब विद्यालय में ही 90 मिनट का कार्यक्रम चलेगा।
इस योजना के तहत इंटर स्तर तक 26 विद्यालयों का चयन किया गया है। इनमें अलग-अलग कौशल से जुड़े प्रशिक्षण देने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शीघ्र ही इसका संचालन शुरू होगा।


इन क्षेत्रों में दक्ष बनेंगे विद्यार्थी
कौशल विकास मिशन के तहत विद्यार्थियों को माइनिंग, आईटी, प्रबंधन, हस्त शिल्प, प्लंबरिंग, रिटेल, टूरिज्म एवं हास्पिटेलिटी, कृषि, हिंदी टाइपिंग, मीडिया डेवलपर, पाॅवर मेंटनेंस आदि विषय शामिल है। अलग-अलग विद्यालयों में किसी दो विषय की कक्षा संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed