फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Now magistrate will stop black marketing of manure

अब मजिस्ट्रेट रोकेंगे खाद की कालाबाजारी

Thu, 27 Aug 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Now magistrate will stop black marketing of manure
राबर्ट्सगंज स्थित साधन सहकारी समिति पर खाद के लिए लगी कतार। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। जिले में खाद की कालाबाजारी करने वालों की खैर नहीं होगी। जिलाधिकारी ने जिलेे के तीनों तहसीलों के एसडीएम और तहसीलदारों को यूरिया समेत अन्य उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। आदेश मिलते ही दुकानों पर नजर रखना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

यूरिया समेत अन्य खाद की किल्लत को दूर करने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। लगातार कृषि विभाग यूरिया को महंगे दर पर बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई कर रहा है। बावजूद इसके खाद की कालाबाजारी पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पा रहा है। मजबूूरी में किसान महंगे दर पर उर्वरक क्रय कर रहे हैं। साधन सहकारी समितियों पर जरूरत के अनुसार किसानों को खाद नही मिल रही। इसका फायदा उठाते अधिकांश खाद और बीज के विक्रेता मनमाने रेट पर यूरिया बेच रहे हैं। इससे सरकार की किरकिरी हो रही है। कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों के लोग खाद की किल्लत को लेकर सरकार को घेरने में जुटे हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए यूपी सरकार ने प्रशासन को खाद की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने कहा कि राबर्ट्सगंज, घोरावल और दुद्घी उपजिलाधिकारी और तहसीलदार को खाद की कालाबाजारी करने के खिलाफ कड़ी से कड़ी करवाई करने का निर्देश दिया गया है। कहा कि कोई भी व्यक्ति निर्धारित रेट से अधिक दर पर खाद बेचने वालों के बारे में अपने क्षेत्र के एसडीएम या तहसीलदार को सूचना दे सकता है। ताकि संबंधितों के खिलाफ कार्यवाही की जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed