फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Now accident insurance of Rs 10 lakh for just Rs 520

Sonebhadra News: अब मात्र 520 रुपये में 10 लाख का दुर्घटना बीमा

Fri, 28 Jun 2024 03:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Now accident insurance of Rs 10 lakh for just Rs 520
महंगे प्रीमियम पर बीमा करवाने में असमर्थ लोग डाक विभाग के इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में अब मात्र 520 रुपये में 10 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा करवा सकेंगे।
विज्ञापन

इसके लिए वर्ष में महज 520 रुपये जमा करने होंगे, जबकि 799 रुपए वार्षिक प्रीमियम जमा करने पर 15 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा होगा। इसके लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में लाभार्थी का खाता होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर रमेश तिवारी ने बताया कि इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक और विभिन्न बीमा कंपनियों के मध्य हुए अनुबंध के तहत 18 से 65 वर्ष आयु के लोगों को यह निजी दुर्घटना बीमा सुरक्षा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके तहत बीमा कवर में दुर्घटना से मृत्यु, स्थाई या आंशिक/ पूर्ण अपंगता, अंग विच्छेद होने पर क्रमशः 10 और 15 लाख रुपये का कवर मिलेगा इस बीमा में दुर्घटना होने की स्थिति में हॉस्पिटल में भर्ती, आईपीडी खर्च, ओपीडी एवं दैनिक भुगतान की भी सुविधा मिलेगी।
इन सभी लाभों के अलावा दो बच्चों की पढ़ाई के लिए रुपये एक लाख तक का खर्च, दस दिन अस्पताल में रोजाना का एक हजार खर्च, किसी अन्य शहर में रह रहे परिवार के लिए ट्रांसपोर्ट का 25 हजार रुपये तक का खर्च और मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार के लिए पांच हजार रुपये तक का खर्च मिलेगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में लाभार्थी का खाता होना अनिवार्य है। प्रीमियम खाता मात्र 200 से खोला जा सकता है।


प्रीमियम खाता खोलने के फायदे
आईपीपीबी प्रीमियम खाता खोलने पर आधार सीडिंग/ डीबीटी मैपिंग की भी सुविधा उपलब्ध होगी। जिसके तहत खाताधारक भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं (किसान सम्मान निधि, विधवा पेंशन आदि) में मिलने वाले लाभ का भुगतान सरलता से अपने खाते के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। लाभार्थी घर बैठे 10 हजार तक की धनराशि नकदी के रूप में निकासी कर सकता है। प्रयागराज क्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएं गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि इस दुर्घटना बीमा सुविधा में पंजीकरण के लिए लोग अपने इलाके के डाकिया या नजदीकी डाकघर में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed