फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Notification of body elections will be issued district today

Sonebhadra News: जिले में आज जारी होगी निकाय चुनाव की अधिसूचना

Sat, 15 Apr 2023 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 09:39 PM IST
विज्ञापन
Notification of body elections will be issued district today
सोनभद्र। निकाय चुनाव के लिए प्रशासन तैयार हो चुका है। जिले की दस निकायों में चुनाव के लिए स्थानीय स्तर पर अधिसूचना रविवार को जारी होगी। सोमवार से नामांकन पत्रों की बिक्री भी शुरू हो जाएगी। नामांकन प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन युद्धस्तर पर जुटा है। सभी तहसीलों में नामांकन कक्ष के बाहर बैरिकेडिंग का कार्य भी शनिवार से आरंभ हो गया। अध्यक्ष व सभासद पद के नामांकन के लिए अलग-अलग कक्ष निर्धारित हैं। संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर को जिम्मेदारी समझाते हुए निष्पक्षता के साथ नामांकन कराने को कहा गया है।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज नगर पालिका और नौ नगर पंचायतों में चुनाव दूसरे चरण में होना है। इसकी प्रक्रिया 17 अप्रैल से शुरू होनी है। इससे पहले रविवार को जिलास्तर पर अधिसूचना जारी की जाएगी। अगले दिन सभी निकायों में अधिसूचना का प्रकाशन होगा। एडीएम सहदेव मिश्र को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बनाया गया है। सभी तहसीलों के एसडीएम को तहसील क्षेत्र की सभी निकायों के लिए सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नामित किया गया है। तहसीलदार अतिरिक्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की भूमिका निभाएंगे। उन्हीं की देखरेख में निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। नामांकन के लिए जिला प्रशासन अंतिम दौर की तैयारियों में जुटा है तो संभावित प्रत्याशी भी दस्तावेजों को दुरुस्त करने में जोर-शोर से लगे हैं। जाति, निवास प्रमाण पत्र, मतदाता सूची, अदेयता प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेजों को सहेजा जा रहा है, ताकि किसी भी तरह की गलती न रह सके।
विज्ञापन

यहां होंगे नामांकन
नगर पालिका राबर्ट्सगंज व नगर पंचायत चुर्क-घुर्मा का नामांकन सदर तहसील में होगा। नगर पंचायत घोरावल के लिए नामांकन घोरावल तहसील कार्यालय में होगा। नगर पंचायत ओबरा, डाला बाजार और चोपन के लिए नामांकन की प्रक्रिया राजकीय पीजी कॉलेज ओबरा में संपन्न कराई जाएगी। नगर पंचायत अनपरा, दुद्धी, रेणुकूट और पिपरी का नामांकन दुद्धी तहसील कार्यालय में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed