फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Notice to XEN of five departments

Sonebhadra News: पांच विभागों के एक्सईएन को नोटिस

Fri, 16 May 2025 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Notice to XEN of five departments
सोनभद्र। डीएम बद्रीनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में राजकीय निर्माण निगम, यूपीपीसीएल, आवास विकास परिषद और सेतु निगम के एक्सईएन बिना सूचना अनुपस्थित रहे। डीएम ने सभी से नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। हिदायत दी कि भविष्य में किसी भी अधिकारी की गैरहाजिरी को गंभीरता से लिया जाएगा। समीक्षा के दौरान ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से संचालित निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए संबंधित एक्सईएन को भी नोटिस जारी करने को कहा। इसी तरह आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा में जिला कार्यक्रम अधिकारी की रिपोर्ट विरोधाभासी पाए जाने पर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए। डीएम ने निर्देशित किया कि भविष्य में शिकायत निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता से फीडबैक लेकर ही पोर्टल पर अपलोड किया जाए। सड़कों और सेतु निर्माण की समीक्षा में प्रांतीय खंड, निर्माण खंड और निर्माण खंड-2 की कार्य प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई। चेतावनी दी कि लापरवाही पर उच्च स्तर पर पत्राचार किया जाएगा। पौधरोपण अभियान के तैयारियों की समीक्षा करते हुए डीएम ने सभी विभागों को समय पर गड्ढों की खोदाई कराने के निर्देश दिए ताकि समय से पौधारोपण हो सके। सीएमओ को निर्देशित करते हुए कहा कि बाॅयो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण तय स्थल पर ही किया जाए। खुले में कचरा फेंकने पर संबंधित एजेंसी पर कार्रवाई करते हुए भुगतान में कटौती सुनिश्चित की जाए। सिंचाई विभाग को 25 मई तक सभी ग्रामीण तालाबों व पोखरों में नहरों के माध्यम से पानी भरवाने के निर्देश दिए। डीपीआरओ को ग्राम पंचायतों में नहर से जलभराव के सत्यापन की रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। बैठक में सीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार, डीडीओ हेमंत कुमार सिंह, डीआईओएस जयराम सिंह, बीएसए मुकुल देव पांडेय, डीपीआरओ नमिता शरण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed