{"_id":"64dfa006a008a04de30b0a66","slug":"notice-to-two-including-the-secretary-for-not-getting-right-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-2412-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: खाद का सही स्टॉक न मिलने पर सचिव सहित दो को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: खाद का सही स्टॉक न मिलने पर सचिव सहित दो को नोटिस
विज्ञापन
सोनभद्र। खरीफ फसलों में उर्वरकों (खाद) की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए शुक्रवार को जिले के सभी तहसीलों में संयुक्त जांच की गई।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. हरि कृष्ण मिश्रा एवं एआर कोऑपरेटिव एमके पात्रा ने तहसील ओबरा में 10 खाद विक्रय प्रतिष्ठानों पर औचक छापा मारा। इसमें चोपन सहकारी समिति के सचिव को पीओएस मशीन के स्टाक एवं भौतिक स्टाक में भिन्नता पाए जाने एवं कुछ किसानों को बिना पीओएस मशीन के खाद बिक्री करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
इसके अतिरिक्त न्यू दिल्ली बीज एवं खाद भंडार को भी पाई गई अनियमितताओं, पीओएस से उर्वरक विक्रय न करना, रेट सूची प्रदर्शित न करना एवं स्टाक एवं वितरण के अभिलेखों को न बनाये जाने की अनियमितता के कारण नोटिस जारी किया गया। खाद के स्टॉक के संदिग्ध प्रतीत होने पर चार नमूनों को संग्रहित कर परीक्षण के लिए राजकीय उर्वरक गुण नियंत्रण प्रयोग शाला प्रेषित किया गया।