{"_id":"5da751908ebc3e017e52d593","slug":"notice-sonbhadra-news-vns4894577158","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम वितरण पर दो इंस्पेक्टरों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम वितरण पर दो इंस्पेक्टरों को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। लक्ष्य के सापेक्ष अब तक कम अनाज और केरोसिन वितरण हुआ है। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएसओ ने दो सप्लाई इंस्पेक्टरों को नोटिस जारी किया है। साथ ही कम वितरण करने वाले कोटेदारों की रिपोर्ट तलब की है।
बता दें कि चतरा, नगवां, राबर्ट्सगंज, दुद्धी, चोपन, म्योरपुर, बभनी और और घोरावल ब्लॉक में लगभग 3,24,280 पात्र गृहस्थी एवं 60,558 अंत्योदय राशन कार्डधारक हैं। आपूर्ति विभाग द्वारा प्रतिमाह कोटेदारों को किस तिथि से किस तिथि तक कितने प्रतिशत अनाज और केरोसिन का वितरण हो जाना चाहिए इसका रोस्टर बनाया गया है। इसकी प्रतिदिन समीक्षा की जाती है। बुधवार को समीक्षा के दौरान डीएसओ ने पाया कि दो ब्लॉकों में लक्ष्य के मुताबिक वितरण नहीं हुआ है। जिलापूर्ति अधिकारी राकेश तिवारी के मुताबिक कम वितरण होने पर म्योरपुर ब्लॉक के सप्लाई इंस्पेक्टर सुरेश कुमार और राबर्ट्सगंज ब्लॉक के अभिषेक के विरूद्ध नोटिस जारी की गई है। उन्होंने कहा कि वितरण में रूचि न लेने वाले कोटेदारों की भी रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद कोटेदारों के विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जाएगी।