फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Notice pasted to vacate encroachment from forest land

Sonebhadra News: वन भूमि से अतिक्रमण खाली कराने का नोटिस चस्पा

Sun, 24 Sep 2023 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Notice pasted to vacate encroachment from forest land
बीजपुर। जरहा वन क्षेत्र अंतर्गत बीजपुर बाजार के उत्तर व दक्षिण पटरी स्थित वन भूमि पर अवैध निर्माण को खाली कराने को लेकर वन विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। रेणुकूट वन प्रभाग की तरफ से बीजपुर बाजार के विभिन्न स्थानों पर नोटिस चस्पा किया गया।
विज्ञापन

इसमें लोगों को आगाह किया गया कि लोग अपना अतिक्रमण खुद हटा लें। ऐसा न होने पर 25 सितंबर को सुबह 11 बजे बल पूर्वक हटाया जाएगा। इससे नुकसान के लिए वह स्वयं जिम्मेदार होंगे। ध्वस्तीकरण करने पर आने वाले धन की वसूली संबंधित अतिक्रमणकारियों से की जाएगी। इस बाबत जरहा वन क्षेत्र के वन दारोगा शिव मंगल ने बताया कि कुल 132 लोग चिह्नित किए गए हैं, जिसमे कुछ लोगों की अभिलेखों की जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित की गई है। 25 सितंबर को अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed