{"_id":"5b5f52c34f1c1b4e748b7ea2","slug":"notice-of-dismissal-of-secretary","type":"story","status":"publish","title_hn":" सचिव को बर्खास्तगी की नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिव को बर्खास्तगी की नोटिस
sonebhadra news
Updated Mon, 30 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों को खुले में शौचमुक्त करने में लापरवाही बरत रहे चार ग्राम पंचायतों में त्रिस्तरीय कमेटी गठित होगी। इसे लेकर डीपीआरओ ने संबंधित ग्राम पंचायतों के प्रधानों को नोटिस जारी कर दिया है। साथ ही इन चारों ग्राम पंचायतों के सचिव राहुल सिंह को भी सेवा समाप्ति की नोटिस दी गई है। संबंधितों से 15 दिन में डीपीआरओ आरके भारती ने जवाब तलब किया है।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले को दो अक्टूबर को खुले में शौच मुक्त घोषित किया जाना है।इसे लेकर चतरा ब्लॉक के सभागार में रविवार की शाम डीपीआरओ आरके भारती ने ग्राम प्रधानों और ओडीएफ दस्ता की बैठक लिया। उन्होंने ओडीएफ के कार्यों की समीक्षा किया। निर्देश दिया कि ब्लॉक में खुले में शौचमुक्त गांवों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए शौचालयों के निर्माण का कार्य तेज कराया जाए। उन्होंने ब्लॉक के चार सबसे खराब प्रगति वाले ग्राम पंचायत सोढा, धर्मदासपुर, सिल्थम और पटना के ग्राम प्रधानों को बैठक में न आने पर नाराजगी जाहिर की। सोमवार को उन्होंने इन ग्राम प्रधानों को डीपीआरओ कार्यालय में तलब किया और उनके कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। प्रगति काफी खराब पाए जाने पर इन गांवों में त्रिस्तरीय पंचायत समिति गठित करने के लिए चारो ग्राम प्रधानों को नोटिस जारी किया। 15 दिन में जवाब न देने पर समिति गठित करने की चेतावनी दी। इन चारों ग्राम पंचायतों के सचिव रोहित सिंह को सेवा समाप्ति के लिए नोटिस जारी किया। उनसे भी 15 दिन में जवाब मांगा है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि जिले को खुले में शौच मुक्त घोषित किया जाना है। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।