फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Non stop buses will pass through Mirzapur

Sonebhadra News: मिर्जापुर से होते हुए गुजारी जाएंगी नॉन स्टॉप बसें

Wed, 04 Jan 2023 09:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 09:47 PM IST
विज्ञापन
Non stop buses will pass through Mirzapur
सोनभद्र। सोनभद्र डिपो को इसी माह दो नई रोडवेज बस मिलनी है, जिसे जिला मुख्यालय (राबर्ट्सगंज) सोनभद्र से राजधानी लखनऊ के लिए नॉन स्टॉप चलाया जाएगा। नॉन स्टॉप बसों के संचालन के लिए परिवहन निगम की तरफ से रूट मैप तैयार कर लिया गया है। यह बसें मिर्जापुर के रास्ते प्रयागराज होते हुए लखनऊ के लिए रवाना होंगी। सोनभद्र डिपो में 60 रोडवेज की बसें थीं। इसमें दो बसों की नीलामी हाल ही में हुई है। इस नाते अब डिपो के पास 58 बसें बची हैं। नीलाम हुई रोडवेज बस के एवज में परिवहन निगम सोनभद्र डिपो को दो नई बस दे रहा है, जिसका संचालन राजधानी लखनऊ के लिए किया जाएगा। पहले दोनों बस का संचालन टेंगरा मोड़ से होते हुए कराने पर विचार चल रहा था, मगर दूरी एवं यात्रियों की समस्या को देखते हुए रूट में बदलाव किया गया है। अब दोनों नई बसों का संचालन मिर्जापुर के रास्ते से प्रयागराज होते हुए लखनऊ के लिए किया जाएगा। एआरएम सीपी वर्मा ने बताया कि नई बसें इसी माह मिलेंगी। बसों के संचालन को लेकर राबर्ट्सगंज लखनऊ वाया प्रयागराज रूट मैप तैयार करते हुए उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है। सोनभद्र डिपो से रात आठ बजे राजधानी के लिए रोडवेज बस रवाना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed