फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   nomination papers valid in Sonbhadra Bar Association elections 18 candidates contest know strategy

UP : सोनभद्र बार एसोसिएशन के चुनाव में सभी पर्चे वैध, 18 प्रत्याशियों में होगा मुकाबला; जानें अन्य की रणनीति

Fri, 13 Dec 2024 07:35 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 13 Dec 2024 07:35 PM IST
सार

Sonbhadra News : सोनभद्र बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर कचहरी परिसर में काफी गहमागहमी है। प्रत्येक प्रत्याशी अपने-अपने स्तर से प्रचार-प्रसार कर रहा है। चुनावी रणनीति बनाकर वादे किए जा रहे हैं। अब कुल 31 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 16 दिसंबर को प्रत्याशियों को मतदाता सूची का वितरण किया जाएगा।

विज्ञापन
nomination papers valid in Sonbhadra Bar Association elections 18 candidates contest know strategy
सोनभद्र बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की एल्डर्स कमिटी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में शुक्रवार को जांच में सभी पर्चे वैध पाए गए। किसी भी प्रत्याशी ने अपना पर्चा वापस नहीं लिया। अब चुनाव मैदान में 23 पदों के लिए कुल 31 प्रत्याशी शेष हैं। इनमें से 13 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। अब सिर्फ अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष व सदस्य कार्यकारिणी (15 वर्ष से नीचे) पर मुकाबला होगा। इन पर 18 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं।

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी शशि कुमार मिश्र ने बताया कि 23 पदों के लिए कुल 31 लोगों ने पर्चा दाखिल किया था। जांच में सभी पर्चे वैध पाए गए। 



अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी अरुण कुमार मिश्र, अशोक प्रसाद श्रीवास्तव और ओम प्रकाश पाठक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी गोविंद प्रसाद मिश्र व शारदा प्रसाद मौर्या, महामंत्री पद के लिए तीन प्रत्याशी अखिलेश कुमार पांडेय,अरुण कुमार सिंघल व योगेश कुमार द्विवेदी, कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी आशीष कुमार मिश्र उर्फ मंटू, वंशीधर पांडेय व वीरेंद्र कुमार सिंह, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर के लिए दो प्रत्याशी प्रदीप देव पांडेय व संजय कुमार पांडेय तथा उपाध्यक्ष 10 वर्ष से नीचे के लिए दो प्रत्याशी अखिलेश कुमार मिश्र व आशुतोष कुमार दुबे, संयुक्त मंत्री प्रशासन अजय प्रकाश मिश्र, संयुक्त मंत्री प्रकाशन शरद चन्द्र गुप्ता व संयुक्त मंत्री पुस्तकालय सूरज वर्मा के साथ ही सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से ऊपर के लिए छह प्रत्याशी अशोक कुमार मिश्र, पुष्पा तिग्गा, प्रदीप पांडेय, सुनील कुमार, सुशील कुमार चौबे व सेराज अख्तर खां एवं सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से नीचे के लिए सात प्रत्याशी अविनाश रंजन त्रिपाठी, आशीष कुमार पाल, कंचन, प्रमोद कुमार सिंह, रमाशंकर चौधरी, राहुल जैन व श्याम किशोर मिश्र शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि किसी भी प्रत्याशी ने अपना पर्चा वापस नहीं लिया। 
विज्ञापन


अब कुल 31 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिसमें से छह सदस्यों समेत उपाध्यक्ष चार पद तथा संयुक्त मंत्री तीन पद कुल 13 पदाधिकारी निर्विरोध चुन लिए जाएंगे। पांच पदों के लिए 18 प्रत्याशियों अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष व सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से नीचे के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, 16 दिसंबर को प्रत्याशियों को मतदाता सूची का वितरण किया जाएगा। इसके अलावा 17 दिसंबर को टेंडर वोटिंग होगी। 20 दिसंबर को मतदान और 21 को मतगणना होगी। प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ मतदाताओं से संपर्क तेज कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed