फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Nomination for student union elections from 14, voting on 22

Sonebhadra News: छात्र संघ चुनाव के लिए 14 से नामांकन, 22 को मतदान

Tue, 05 Dec 2023 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
Nomination for student union elections from 14, voting on 22
ओबरा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में होने वाले छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना मंगलवार की शाम जारी कर दी गई। इसके साथ ही महाविद्यालय में चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गई। नामांकन 14 दिसंबर को और मतदान 22 दिसंबर को होगा।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रत्येक पद के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री 12 दिसंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक महाविद्यालय के प्रशासनिक भवन में किया जाएगा। नामांकन पत्र जमा करने की तिथि 14 दिसंबर को सुबह 11 बजे से 4 बजे तक,नामाँकन पत्रों की जांच 15 दिसंबर को सुबह 11 बजे से 4 बजे तक एवं वैध नामांकन पत्रों की घोषणा 15 दिसंबर को शाम 4 बजे के बाद किया जाएगा। नामांकन पत्रों की वापसी 18 दिसंबर को प्रात: 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी।
विज्ञापन

प्रत्याशियों के नामो की अंतिम सूची दिनांक 18 दिसम्बर को अपराह्न 4 बजे बाद प्रशासनिक भवन में किया जाएगा। प्रत्याशियों की योग्यता एवं परिचय सभा 19 दिसंबर को प्रात: 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक महाविद्यालय परिसर में होगा। छात्र संघ मतदान 22 दिसंबर को प्रात: 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। इसके बाद मतगणना व परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोटा का भी होगा विकल्प
प्रत्येक पद के चुनाव मतपत्र में उपर्युक्त में से कोई नहीं यानी नोटा का भी विकल्प उल्लिखित होगा। अधिसूचना जारी होने के साथ ही महाविद्यालय परिसर में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई। छात्र संघ अधिसूचना जारी करते समय मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रोफ़ेसर डॉ. राधाकांत पांडेय, डॉ. संतोष कुमार सैनी, डाॅ. महेंद्र प्रकाश, डॉ. विकास कुमार, डॉ. अमूल्य सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed