फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Nodal officer angry over getting dirt in Kovid Hospital, instructions for cleanliness

कोविड अस्पताल में गंदगी मिलने पर नोडल अधिकारी नाराज, साफ-सफाई का निर्देश

Tue, 18 May 2021 10:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Nodal officer angry over getting dirt in Kovid Hospital, instructions for cleanliness
सोनभद्र। जिले के नोडल अफसर व यूपी के श्रमायुक्त मोहम्मद मुस्तफा ने मंगलवार को जिला अस्पताल में स्थित कोविड 19 एल टू अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर में गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने नियमित साफ-सफाई का निर्देश दिया। कोविड हॉस्पिटल में सभी व्यवस्थाएं बेहतर तरीके से संक्रमित मरीजों को मुहैया कराई जाए। डीएम अभिषेक सिंह ने नोडल अफसर को बताया कि एल-टू अस्पताल की 300 बेड की क्षमता है। वर्तमान में कुल 55 मरीज भर्ती हैं, जिसमें 40 कोरोना संक्रमित मरीजों को आक्सीजन उपलब्ध कराया जा रहा है और बाकी 15 मरीज जो खतरे से बाहर हैं, उन्हें बेहतर जन स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करायी जा रही हैं।
विज्ञापन

आक्सीजन की कोई कमी नहीं है और जिला अस्पताल में भी आने वाले जरूरतमंद लोगों को आक्सीजन जनरेशन प्लांट के द्वारा वार्डों में सीधा ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। नोडल अधिकारी ने कोरोना संक्रमित मरीजों को दी जाने वाली दवाओं, नाश्ता, खाना, पानी, दवा आदि के बारे में विस्तार से समीक्षा की और बेहतर जन स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दियें। उन्होंने ऑक्सीजन सिलेंडर स्टोर को देखा और कहा कि पर्याप्त ऑक्सीजन का भंडारण बनाया रखा जाए। नोडल अधिकारी ने एल-टू अस्पताल परिसर का निरीक्षण करते हुए परिसर के पश्चिम, उत्तर और पूर्वी तरफ जहां बेहतर साफ-सफाई पाई, वहीं अस्पताल के दक्षिणी तरफ गंदगी पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त किया और तत्काल सफाई कर्मी लगाकर बाहर दिखायी पड़ रही कूड़े की सफाई कराने के निर्देश दियें। उन्होंने कहा कि हरहाल में समय से सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय, किसी भी हाल में कूड़ा-गन्दगी न रहने पाए। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर खाना, साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं को मुहैया कराया जाए। जिला अस्पताल परिसर में तैयार किए जा रहे 50 बेड के बच्चों के अस्पताल का जायजा लिया। कहा कि कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए निमित्त 50 बेड के बच्चों का अस्पताल आक्सीजन युक्त तैयार किया जाए। उन्होंने शासन से प्राप्त कोविड-19 से संबंधित बच्चों इलाज संबंधी 50 बेड के अस्पताल को पाइप लाइन आक्सीजन युक्त तैयार करने के निर्देश दिये। डीएम ने बताया कि बच्चों के अस्पताल के लिए आक्सीजन जनरेशन मशीन प्राप्त हो गयी है, जिसकी क्षमता सीधे आक्सीजन उत्पादित करके सभी 50 बेड को आक्सीजन आपूर्ति की क्षमता युक्त है। जल्द ही 50 बेड के बच्चों के अस्पताल को तैयार कर लिया जायेगा। इस दौरान एसडीएम सदर डॉ. कृपाशंकर पांडेय, सीएमओ डॉ. नेम सिंह आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed