फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   No Wages for 3 Months; Workers Ask: "How Can We Work on an Empty Stomach?"

Sonebhadra News: 3 महीने से मजदूरी नहीं, मजदूर बोले-खाली पेट कैसे काम होगा

Tue, 24 Mar 2026 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
No Wages for 3 Months; Workers Ask: "How Can We Work on an Empty Stomach?"
ओबरा सी में दुसान कंपनी ऑफिस का घेराव करते मजदूर। स्रोत स्वयं
ओबरा। ओबरा सी परियोजना में लगभग तीन महीने से भुगतान न होने से मजदूरों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। सातवें दिन भी मैकेनिकल कार्य पूरी तरह से ठप कर मजदूरों ने दूसान कार्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। कहा कि खाली पेट कैसे काम होगा।
विज्ञापन

सुबह टूल बाॅक्स मीटिंग के बाद मजदूरों ने मजदूरी की मांग को लेकर निर्माण कार्य पूरी तरह से ठप कर दिया और प्रदर्शन करने लगे। मजदूरों ने बताया कि मेहनत कर परियोजना का निर्माण कर रहे हैं, लेकिन हमें मजदूरी तक नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

खाली पेट कैसे काम होगा। कई बार शिकायत करने के बावजूद उनकी न तो ठेकेदार सुन रहा है और न ही परियोजना प्रशासन। चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक मजदूरी नहीं मिलेगा तब तक हड़ताल जारी रहेगा। प्रदर्शन में ईसीसी, एनटीआईसी, आईईडब्ल्यू, आरकेई, जीसा, पीएनसी आदि कंपनियों के मजदूर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूरों के साथ बढ़ते गतिरोध को देखते हुए दूसान प्रशासन व ठेकेदारों संग वार्ता की गई, मगर कोई नतीजा नहीं निकला। ठेकेदारों के अनुसार उनका लगभग आठ महीनों से बिल बकाया है। इससे जीएसटी से लेकर ईपीएफ तक बकाया होने के कारण ब्याज व पेनाल्टी ठेकेदारों को देनी पड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed