फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   No relief from melting, Churk's temperature is at 3.1 degree celsius

गलन से राहत नहीं, चुर्क का पारा 3.1 पर

Mon, 21 Dec 2020 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
No relief from melting, Churk's temperature is at 3.1 degree celsius
सोनभद्र। जिले में पिछले छह दिनों से तापमान में जो गिरावट दर्ज हुई वह लगातार बनी हुई है। सोमवार को चुर्क क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस था। सर्द हवाओं के चलने से धूप का भी ज्यादा असर नहीं रहा। लोग कड़ाके की ठंड में जरूरी कार्यों से ही रात में बाहर निकल रहे हैं। शाम को जल्द घरों में जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में ठंड की मार कर नहीं हो रही है। मौसम भी रह-रह कर करवट ले रहा है। सोमवार को दिन में धूप तो रही लेकिन सर्द हवाओं के चलते धूप का असर कम ही रहा। ठंड का आलम यह है कि लोग बीमार होने लगे हैं। सर्दी, जुकाम, बुखार आदि से लोग पीड़ित हो रहे हैं। पिछले छह दिनों में तापमान पर ज्यादा फर्क नही पड़ा है। मौसम विभाग के प्रेक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि बीते मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस था। फिर बुधवार को पारा कम हुआ और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। बृहस्पतिवार को 8.6 डिग्री सेल्सियम पर रहने वाला न्यूनतम तापमान शुक्रवार को लुढ़क कर 3.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। जबकि शनिवार को चुर्क क्षेत्र में तापमान में और गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को चुर्क क्षेत्र यूपी का सर्वाधिक ठंड प्रभावित क्षेत्र था। रविवार को लोगों को कुछ राहत मिली है। रविवार को चुर्क क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को भी तापमान में कुछ राहत हुई है। तीन डिग्री सेल्सियस से तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस हो गया है। कृषि मौसम वैज्ञानिक विनीत कुमार यादव ने बताया कि 22, 23 दिसंबर को आंशिक रूप से बदली रहने की उम्मीद है। हवा में गलन बनी रहेगी। 25 दिसंबर के बाद मौसम ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed