फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   No branding, no frills... a Khadi business of 1.5 million meters annually from the village.

Sonebhadra News: न ब्रांडिंग, न तामझाम... गांव से हर साल 15 लाख मीटर खादी का कारोबार

Thu, 01 Oct 2026 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
No branding, no frills... a Khadi business of 1.5 million meters annually from the village.
बनवासी सेवा आश्रम स्थित केंद्र पर बुनाई के लिए धागों की ट्वीस्टिंग (दो धागों को एक में पिरोना)
सोनभद्र। आधुनिक फैशन और बड़े ब्रांडों की चमक के बीच सोनभद्र का एक गांव 46 साल से खादी की विरासत संभाले हुए है। न बड़ी ब्रांडिंग, न तामझाम और न ही आलीशान शोरूम। इसके बावजूद म्योरपुर के गोविंदपुर से हर साल 15 लाख मीटर से अधिक खादी के कपड़े का कारोबार होता है। हाल के वर्षों में खादी की मांग करीब 25 फीसदी बढ़ी है। हालांकि बढ़ती लागत और बुनकरों की कमी कारोबार के विस्तार में बड़ी बाधा बनी हुई है। म्योरपुर क्षेत्र के गोविंदपुर में वनवासी सेवा आश्रम ने वर्ष 1979-80 में खादी कारोबार की शुरुआत की थी। यहां तैयार खादी सोनभद्र के अलावा वाराणसी और गोरखपुर समेत पूर्वांचल के कई जिलों तक पहुंचती है। कभी चंडीगढ़ तक इसकी आपूर्ति होती थी, लेकिन लोगों की पसंद बदलने से यह सिलसिला बंद हो गया। यहां सूती खादी में कुर्ता-पायजामा, लुंगी, साड़ी, गमछा और धोती के अलावा सिल्क के कपड़े, स्टॉल और शॉल तैयार किए जाते हैं। रेडीमेड कपड़े भी उपलब्ध हैं। प्रबंधन के अनुसार खादी की मांग बढ़ी है, लेकिन आधुनिक उपकरणों के अभाव और कुशल बुनकरों की कमी से उत्पादन बढ़ाना चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed