फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Villagers intercepted a tractor loaded with illegally mined boulders, but strongmen forcibly took it away.

Sonebhadra News: ग्रामीणों ने अवैध बोल्डर लदा ट्रैक्टर रोका, दबंग छुड़ा ले गए

Fri, 02 Oct 2026 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Villagers intercepted a tractor loaded with illegally mined boulders, but strongmen forcibly took it away.
बभनी। थाना क्षेत्र में अवैध खनन और परिवहन का मामला सामने आया है। बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे तेंदुअल स्कूल के पास ग्रामीणों ने तेंदुअल नदी से बोल्डर लादकर आ रहे ट्रैक्टर को रोक लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद वन विभाग की टीम समय पर मौके पर नहीं पहुंची। इसी बीच कुछ लोग ग्रामीणों को डराते-धमकाते हुए ट्रैक्टर जबरन छुड़ाकर ले गए। ग्रामीणों के मुताबिक, क्षेत्र की नदियों और नालों से लगातार बोल्डर और बालू का अवैध खनन किया जा रहा है। बैना नदी, तेंदुअल स्कूल घाट और सांगोबांध के शिवघाट समेत कई स्थानों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों से खनिजों का परिवहन किया जाता है। इससे प्राकृतिक संसाधनों को नुकसान के साथ शासन को राजस्व की भी क्षति हो रही है। शिवपूजन, अवधेश कुमार, राजेंद्र प्रसाद, बबल और मोहरलाल आदि ने मामले की जांच कराकर अवैध खनन और परिवहन पर रोक लगाने की मांग की है। वन क्षेत्राधिकारी बभनी प्रेम प्रकाश चौबे ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम भेजी गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed