फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Nitesh becomes chairman of Anpara business division

अनपरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष बने नितेश, नवीन महामंत्री

Mon, 30 Dec 2019 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Nitesh becomes chairman of Anpara business division
अनपरा व्यापार मण्डल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष - फोटो : SONBHADRA
अनपरा। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन शाखा अनपरा का चुनाव सोमवार को अनपरा बाजार स्थित मान सिंह कटरे में भारी गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर नितेश सिंह चौहान, महामंत्री नवीन पांडेय व कोषाध्यक्ष पद पर महेंद्र जैन विजयी रहे।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह से ही मतदाता प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने में जुटे रहे। चुनाव मैदान में अध्यक्ष पद के लिए खड़े नितेश सिंह चौहान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजेश गुप्ता को 139 वोटों से पराजित कर विजयी रहें। महामंत्री पद पर नवीन कुमार पांडेय 387 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी प्रशांत कुमार पांडेय को 100 वोटों से पराजित किया। कोषाध्यक्ष पद पर महेंद्र जैन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मनजीत श्रीवास्तव से 103 वोटों से विजयी हुए। नितेश सिंह चौहान ने 318 मत, राजेश गुप्ता 179 मत, जयेन्द्र प्रसाद सोनी 120 मत, अशोक केशरी 49 मत, सुरेन्द्र भारूखा 7 मत प्राप्त किये। चुनाव में कुल मत 713 में से 675 मत पड़े। चुनाव अधिकारी रामचन्दर गुप्ता, उमेश सिंह, विनोद गर्ग, धमेन्द्र कुमार गुप्ता, सहजाद अली, मृत्युंजय केशरी, प्रबुद्ध कुमार चौबे शामिल रहें। चुनाव सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलता रहा। नव निर्वाचित व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने सभी व्यापारी भाइयों का आभार जताया और उम्मीदों पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया। इस दौरान लोगों ने गाजे बाजे के साथ जुलूस निकालकर खुशी का इजहार किया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर रेनुसागर चौकी प्रभारी मय फोर्स डटे रहे। समर्थकों द्वारा गाजे बाजे के साथ अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर सुभाष गर्ग, ओमशंकर दूबे, अभय सिंह राजपूत, ओ पी सिंह, सुमित मित्तल, सुभाष, सुमित गोयल, रविन्द्र सिंह, ओ पी सिंह, विकास गोयल आदि ने बधाईयां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed