{"_id":"680bde7600e818f0c30c40dd","slug":"nishad-partys-adhikar-yatra-stopped-at-the-crossroads-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-127487-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: चौराहे पर रुकी निषाद पार्टी की अधिकार यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: चौराहे पर रुकी निषाद पार्टी की अधिकार यात्रा
विज्ञापन
सोनभद्र। संवैधानिक अधिकार न्याय यात्रा लेकर जिले में पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद की शुक्रवार को बढ़ौली चौराहे पर यातायात पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। बीच सड़क वाहन रोकने पर यातायात पुलिस ने आपत्ति जताई तो कार्यकर्ता भड़क गए। काफी देर तक कहासुनी होती रही। इस मामले में यातायात निरीक्षक अविनाश कुमार को पुलिस लाइन भेज दिया गया।
दोपहर में यात्रा रॉबर्ट्सगंज नगर में पहुंची। इसमें शामिल वाहनों का जत्था बढ़ौली चौराहे पर पहुंचा तो जाम लग गया। सबसे आगे चल रहे पिकअप पर डीजे व स्पीकर बंधा था। बीच सड़क वाहन खड़े होने से चौराहे पर आवागमन अवरुद्ध हो गया। पुलिस पिकेट पर तैनात यातायात कर्मियों ने वाहन को बेवजह रोकने पर आपत्ति जताते हुए किनारे करने को कहा तो कार्यकर्ता भड़क गए। कहासुनी शुरू हो गई। इस बीच पीछे चल रहे कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद बाइक से वहां पहुंच गए। बताते हैं कि इस दौरान मंत्री की ट्रैफिक इंचार्ज अविनाश से नोकझोंक भी हुई। हालांकि बाद में किसी तरह मामला शांत कराया गया। इससे जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस बाबत यातायात निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह का कहना था कि मंत्री जी की यात्रा व प्रोटोकॉल के बारे में यातायात पुलिस के पास कोई जानकारी नहीं थी। लिहाजा पहले से कोई तैयारी नहीं थी। अचानक से जुलूस जब चौराहे पर पहुंचा इससे जाम की स्थिति बन गई। कई स्कूल वाहन और न्यायिक अधिकारियों के वाहन जाम में फंस गए थे। इस पर चौराहे पर खड़े जवानों ने यात्रा में आगे चल रहे वाहन को किनारे करने को कहा था, जिस पर कार्यकर्ता उत्तेजित हो गए। बाद में मंत्री जी के आने पर उन्हें वस्तु स्थिति से अवगत कराया गया। जानबूझकर वाहन रोकने की बात सही नहीं है। उधर, इस मामले में एसपी अशोक कुमार मीणा ने शिकायत पर एएसपी को जांच के निर्देश दिए हैं।