फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Nirala never compromised with anyone: Vijay Kumar

निराला ने कभी भी किसी से समझौता नहीं किया : विजय कुमार

Sat, 24 Jan 2026 01:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Nirala never compromised with anyone: Vijay Kumar
साहित्यिक सामाजिक संस्था सोन संगम की ओर से पं. सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की जयंती की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार की शाम विचार गोष्ठी एवं काव्य संध्या आयोजित की गई। काव्य संध्या में कवियों की काव्यपाठ किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेश्वर प्रसाद मिश्र, आचार्य वनस्पति विज्ञान विवेकानंद इंटर कॉलेज शक्तिनगर रहे। अध्यक्षता गुलाब सिंह ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. बृजेंद्र मिश्रा एवं रविंद्र मिश्रा ने गणेश वंदना एवं सरस्वती वंदना से किया। सोन संगम के कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार दुबे ने कहा कि निराला का व्यक्तित्व संपूर्ण हिंदी साहित्य में अनुकरणीय है। निराला ने कभी भी किसी से समझौता नहीं किया। मुख्य अतिथि सुरेश्वर प्रसाद मिश्र ने कहा की निराला का जीवन अत्यंत कठिनाइयों से परिपूर्ण था, जिसको उनके हिंदी का पहला शोक गीत सरोज स्मृति में देखा जा सकता है। कवियित्री विजय लक्ष्मी सिंह ने फूलों की खुशबू बन बैठूं, महकाऊं तेरे मन को मैं, तुम प्यार से देखो मुझको और मधुमास बन जाऊं मैं सुनाकर प्रेम का महत्व समझाने की कोशिश की। कवि माहिर मिर्जापुर ने हर भारतीय को चाहिए तिरंगे का सम्मान करें। इस मौके पर मुकेश, अवधेश प्रसाद, अक्षय लाल, पूजा साहनी, रामकृष्ण मिश्र, विजय कुमार मिश्र, किरण मिश्रा, मनीष यादव, गीता सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed