{"_id":"649c7625d303e58a2d0bde86","slug":"nine-roads-will-be-built-with-fdr-technology-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-233-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: एफडीआर तकनीक से बनेंगी नौ सड़कें, लैब की रिपोर्ट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: एफडीआर तकनीक से बनेंगी नौ सड़कें, लैब की रिपोर्ट का इंतजार
विज्ञापन
सोनभद्र। चार राज्यों से घिरे सोनांचल में पहली बार एफडीआर तकनीक से सड़क बनाई जा रही है। इस तकनीक से जिले में कुल नौ सड़कों का निर्माण होना है। लगभग सभी सड़कों का प्रारंभिक कार्य शुरू हो गया है। कार्यदाई संस्था ने सड़क निर्माण से पूर्व दो सड़कों का 100-100 मीटर टेस्टिंग पैचिंग करते हुए सड़क निर्माण में प्रयुक्त होने वाली गिट्टी और मिट्टी को जांच के लिए दिल्ली लैब भेजा है। परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जिले में स्वीकृत 9 सड़कों का निर्माण एफडीआर तकनीक से पहली बार शुरू कराया गया है। कार्यदाई संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने 9 सड़कों के निर्माण के लिए प्रारंभिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। दो सड़कों के पहले चरण का काम करवाते हुए मिट्टी व गिट्टी का सैंपल परीक्षण के लिए दिल्ली लैब भेजा है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक कर्मनाशा डोमरिया से करौंदिया रामपुर मार्ग और आरकेके रोड से संडी संपर्क मार्ग पर 100-100 मीटर टेस्टिंग पैंचिंग कराई गई है। इसके बाद दोनों सड़क के गिट्टी और मिट्टी को लैब में परीक्षण के लिए भेजा है। विभाग के मुताबिक परीक्षण में मिट्टी व गिट्टी की रिपोर्ट मिलने के बाद उसके मानक के हिसाब से सड़कों का निर्माण शुरू कराया जाएगा। अन्य सभी 7 सड़कों का भी 100-100 मीटर सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इसके बाद फिर जांच के लिए सामग्री का सैंपल लैब भेजा जाएगा। दोबारा रिपोर्ट मिलने के बाद पूरी सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
एफडीआर तकनीक से ये सड़कें बनेंगी
जिले में एफडीआर तकनीक से जिले में 9 सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इसमें 14.55 किमी लंबा करगरा से अलउर संपर्क मार्ग, पनारी से कर्री बकिया मार्ग 5 किमी, सेमरी मिश्र से कम्हरिया मार्ग 5 किमी, फुलवारी सिरसिया बरबसपुर घुवास मार्ग 10 किमी, बघाडू से लीलासी 14.5 किमी, बैना संपर्क मार्ग 5.5 किमी, ओइनी सरईगाढ रोड से जयसीरिया 6.5 किमी, आरकेके रोड संडी मार्ग 6.60 किमी तथा कर्मनाशा डोमरिया करौंदिया रामपुर मार्ग करीब 11.30 किमी संपर्क मार्ग शामिल हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की 9 सड़कें एफडीआर तकनीक से बनाई जाएंगी। सभी सड़कों के मिट्टी का कार्य शुरू हो गया है। दो सड़क कर्मनाशा मार्ग और आरकेके से संडी मार्ग पर 100-100 मीटर टेस्टिंग पैचिंग कराते हुए मिट्टी व गिट्टी का नमूना जांच के लिए लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने में एक माह का समय लग सकता है। लैब रिपोर्ट के आधार पर सड़क का निर्माण कार्य कराया जाएगा। - जेपी धवन, सहायक अभियंता- ग्रामीण अभियंत्रण विभाग सोनभद्र।