फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Nine nominations from Anpara, one each from Pipri

Sonebhadra News: अनपरा से नौ, पिपरी और सोनभद्र से एक-एक नामांकन

Fri, 21 Apr 2023 10:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
Nine nominations from Anpara, one each from Pipri
सोनभद्र। नगर निकाय चुनाव में नामांकन के लिए शुक्रवार को पांच दिन बीत गए। अब तक अध्यक्ष पद पर नामांकन में तेजी नहीं आई है। शुक्रवार को भी नगर पालिका सोनभद्र से एक और अन्य नगर पंचायतों से 142 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा किया। भाजपा और कांग्रेस ने अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। तीन निकायों में सपा के भी प्रत्याशी घोषित होने का इंतजार है। नामांकन में अब सिर्फ तीन दिन शेष बचे हैं।
विज्ञापन

सदर तहसील परिसर में सोनभद्र नगर पालिका और चुर्क-घुर्मा नगर पंचायत के लिए नामांकन चल रहा है। शुक्रवार को नगर पालिका से अध्यक्ष के लिए एक और सदस्य पद पर 17 ने नामांकन किया। इस दौरान नामांकन पत्रों की बिक्री भी जारी रही। अध्यक्ष पद पर दो और सदस्या के लिए 41 दावेदारों ने पर्चा खरीदा। माना जा रहा है कि शनिवार को भाजपा, कांग्रेस से टिकट के एलान के बाद नामांकन में तेजी आएगी।
विज्ञापन

दुद्धी: नामांकन के पांचवें दिन शुक्रवार को भी पर्चा खरीदने वालों की भीड़ रही। अनपरा, पिपरी, रेणुकूट एवं दुद्धी नगर पंचायत के लिए चेयरमैन पद के लिए कुल 11 एवं विभिन्न वार्डों की प्रतिनिधित्व करने के लिए 89 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए पिपरी से आम आदमी पार्टी के अंजनी कुशवाहा, अनपरा नगर पंचायत से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार अंगीरा, भाकपा माले से विशंभर, सुभासभा से मो. आसिफ, बसपा से सरोज यादव बसपा, निर्दलीय नारायण भारती, प्रवेश राज सिंह, असमुल्लाह, अरविंद कुमार केशरी, धर्मेंद्र ने नामांकन पत्र जमा किया। वहीं दुद्धी नगर पंचायत से अनिल कुमार और अनिता देवी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। सभासद के लिए 74 लोगों ने नामांकन किया। ओबरा: स्थानीय राजकीय पीजी कॉलेज नामांकन केंद्र पर शुक्रवार को ओबरा नगर पंचायत सभासद के लिए 12 नामांकन पत्र बिके। वहीं चोपन अध्यक्ष पद के लिए एक और सभासद के लिए 09 नामांकन पत्र ख़रीदे गए। इसके साथ ही डाला बाजार नगर पंचायत सभासद के लिए कुल सात पर्चे ख़रीदे गए। शुक्रवार को पीजी कॉलेज में अध्यक्ष पद के लिए एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ। तीनों नगर पंचायत के कुल 32 सभासदों के नामांकन पत्र दाखिल किये गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज घोषित हो सकते हैं भाजपा उम्मीदवार
नामांकन प्रक्रिया में महज तीन दिन शेष रहने के बावजूद भाजपा ने अब तक पत्ते नहीं खोले हैं। इसके पीछे सत्ताधारी दल से टिकट पाने वालों की होड़ को भी कारण माना जा रहा है। पार्टी ने सभी निकायों के लिए जिताऊ उम्मीदवार की तलाश में है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक नगर पालिका सोनभद्र के लिए अंतिम रूप से तीन नामों पर विचार चल रहा है। इसमें एक पूर्व जनप्रतिनिधि के परिवार की महिला और एक मौजूदा प्रतिनिधि की पत्नी के बीच पेंच फंसा हुआ है। पार्टी के अलग-अलग धड़ों से जुड़े इन दावेदारों के पक्ष में पार्टी के अंदर माहौल बनाने के लिए दिग्गज लगे हुए हैं। इसी तरह अनपरा में भी दो नाम पर चर्चा है। टिकट निर्धारण से पहले पार्टी देख रही है कि बाद में भीतरघात के कारण दांव उल्टा न पड़ जाए। रेणुकूट से दो और पिपरी से तीन नाम जिले से भेजी गई सूची में शामिल हैं। अब इसमें किसका पलड़ा भारी पड़ता है, यह नामों के एलान से स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed