फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Nine-member team formed to deal with floods

बाढ़ से निपटने के लिए बनी नौ सदस्यीय टीम

Sun, 14 Jun 2020 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Nine-member team formed to deal with floods
सोनभद्र। प्रशासन की तरफ से बाढ़ की समस्या से निपटने के लिए तैयारी तेज कर दी गई है। राहत एवं बचाव कार्य के लिए डीएम व एसपी की अगुवाई में टीम गठित कर दी गई है। जिले में 2020-21 में बाढ़, अतिवृष्टि एवं भू-स्लखन से सुरक्षा एवं इसे प्रभावित होने वालों को सहायता देने केलिए रूपरेखा तैयार की जाने लगी है। प्राकृतिक आपदा से प्रभावित होने वाले 101 गांव चिह्नित भी कर लिए गए हैं। अभी तक राबट्र्सगंज, घोरावल और दुद्घी तहसील के 101 ऐसे गांवों की सूची तैयार की गई है जो बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं। इनमें से अधिकांश गांव सोन, बेलन, बकहर, रेणु और कनहर नदी के तटवर्ती इलाके में हैं। शासन केनिर्देश पर 2020 में जनपद सोनभद्र के बाढ़ क्षेत्रों के मानिटरिंग केलिए बाढ़ स्टीयरिंग ग्रुप का गठन किया गया है। इसमें डीएम अध्यक्ष और सदस्य के रूप में एसपी, जिला बाढ़ राहत अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिलापूर्ति अधिकारी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड, अधिशासी अभियंता एवं समन्वयक अधिकारी बाढ़, अधिशासी अभियंता निर्माण शाखा जल निगम शामिल हैं। अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने बाढ़ स्टीयरिंग ग्रुप का गठन किए जाने की पुष्ठि की है। कहा कि बाढ़ से निपटने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed