फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Nine candidates nominated for three posts of Pradhan

Sonebhadra News: प्रधान के तीन पदों पर नौ उम्मीदवारों ने नामांकन किया

Sun, 09 Feb 2025 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Nine candidates nominated for three posts of Pradhan
त्रिस्तरीय पंचायतों के उपचुनाव में शनिवार को विभिन्न पदों के लिए 22 नामांकन हुए। प्रधान के तीन पदों पर नौ उम्मीदवारों ने नामांकन किया तो क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर चार नामांकन पत्र जमा हुआ।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सदस्य के कुल 13 रिक्त पदों के सापेक्ष सिर्फ नौ पर ही नामांकन हुआ। एक-एक उम्मीदवार होने से इन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। 10 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम बद्रीनाथ सिंह ने बताया कि चतरा ब्लाॅक के डोमरिया में अनुसूचित जाति के लिए एक, म्योरपुर ब्लाक के जामपानी में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए पांच और राॅबर्ट्सगंज ब्लाक के भभाइच में अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित पद पर तीन उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए घोरावल के महांव 46 के लिए एक, नगवां के गोटीबांध 14, म्योरपुर के सुपाचुआं 106 और बभनी के धनखोर 11 अनुसूचित जाति के पद के लिए एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया। ग्राम पंचायत सदस्य के लिए रिक्त कुल 13 पदों में नौ स्थानों के लिए एक-एक व्यक्तियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया गया है।

इसी प्रकार से नौ सीटों पर एक-एक उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया गया है। उन्होंने बताया कि नाम निर्देशन पत्रों की जांच 10 फरवरी को पूर्वाह्न 10 बजे से कार्य की समाप्ति तक और 11 को नाम वापसी होगी। इसके बाद प्रतीक चिह्न का आवंटन किया जाएगा। मतदान 19 फरवरी को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed