फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   NGT sought answer from DM, summoned

Sonebhadra News: एनजीटी ने डीएम से मांगा जवाब, किया तलब

Wed, 22 Feb 2023 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Feb 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
NGT sought answer from DM, summoned
सोनभद्र। एनजीटी ने कृष्णशीला रेलवे साइडिंग पर कोयले के अवैध भंडारण मामले में तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं करने पर नाराजगी जताइ। इस मामले में पक्ष रखने के लिए डीएम और उप्र सदस्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सचिव को 29 मार्च को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने को कहा है।
विज्ञापन

मामले में अधिवक्ता अभिषेक चौबे ने बताया कि कृष्णशीला रेलवे साइडिंग पर कोयले का अवैध भंडारण और सोन नदी में मुख्य धारा को बाधित कर बालू का अवैध खनन को लेकर अलग-अलग दो याचिका एनजीटी में दाखिल की गई थी। इस पर संज्ञान लेते हुए निरीक्षण टीम गठित की गई थी। मामले में एनजीटी ने अवैध कोल भंडारण की विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से रिपोर्ट मांगी थी। जांच समिति की दक्षता पर सवाल उठाते हुए संपूर्ण रिपोर्ट के साथ मामले में सोनभद्र डीएम और राज्य सदस्य सचिव प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को व्यक्तिगत रूप से 29 मार्च को एनजीटी ने तलब किया है। अधिवक्ता अभिषेक चौबे ने दोनों याचिकाओं पर अंतिम निर्णय और अदालत को गुमराह कर दिशा बदलने वालों के विरूद्ध कानूनी लड़ाई लड़ते हुए हर हाल में सोन नदी को बचाने की बात कही है।
विज्ञापन

अवैध खनन की जांच करने पहुंचे
बीजपुर। रेणुकूट वन प्रभाग डीएफओ मनमोहन मिश्रा के निर्देश पर मंगलवार को एसडीओ म्योरपुर भानेंद्र सिंह जरहा वन रेंज में अवैध खनन एवं अवैध तरीके से पहाड़ों से मिट्टी कटान की शिकायत की जांच करने पहुंचे। एसडीओ ने क्षेत्र में बन रहे छठ घाटों एवं डोडहर ग्राम पंचायत में खैरी गांव में पहाड़ से मिट्टी कटिंग का जायजा लिया। एसडीओ भानेंद्र सिंह ने बताया कि अवैध खनन व मिट्टी कटिंग की शिकायत मिली थी जिसकी जांच की गई है रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित की जाएगी। जांच के दौरान वन रेंजर जरहा, राजेश सिंह सहित अन्य वन कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed