{"_id":"647248ad36788301580f3c09","slug":"newly-elected-president-and-emphasized-on-development-sonbhadra-news-c-20-1-226148-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: नवनिवार्चित अध्यक्ष और सभासदों ने विकास पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: नवनिवार्चित अध्यक्ष और सभासदों ने विकास पर दिया जोर
विज्ञापन
रेणुसागर। अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह में अनपरा नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सभासदों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान नगर में स्वच्छता पर विशेष कार्य करने और तेजी से विकास कार्य कराने पर जोर दिया गया। एसडीएम राजेश सिंह ने सबसे पहले नगर पंचायत अध्यक्ष विश्राम बैसवार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष ने सभासदों को शपथ दिलाई। समापन अधिशासी अधिकारी अंशुमान सिंह ने किया।
ओबरा। स्थानीय अधिकारी क्लब एक में शनिवार को नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष चांदनी देवी को एसडीएम प्रभाकर सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद चेयरमैन ने सभी 18 वार्डों के सभासदों को शपथ ग्रहण कराया। मौके पर रमेश सिंह यादव ने कहा कि यह नगर सभी नगर पंचायत क्षेत्र में रह रहे रहवासियों का है।
सपा-भाजपा नेताओं के बीच अध्यक्ष ने साधा संतुलन
चोपन। नगर पंचायत डाला बाजार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में सपा और भाजपा नेताओं की एक साथ मंच पर मौजूदगी चर्चा में रही। अध्यक्ष फुलवंती कुमारी के एक तरफ राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड व सदर विधायक भूपेश चौबे थे तो दूसरी ओर सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, विजय यादव, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा सहित अन्य नेता। सबसे पहले एसडीएम प्रभाकर सिंह ने अध्यक्ष को शपथ ग्रहण कराया। फिर अन्य सदस्यों ने शपथ ली।
विज्ञापन
रेणुकूट और पिपरी में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
रेणुकूट। रेणुकूट नगर पंचायत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष ममता सिंह व 14 वार्ड सभासदों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम गांधी मैदान में संपन्न हुआ। एसडीएम दुद्धी श्याम प्रताप सिंह ने शपथ ग्रहण कराया।
दुद्धी तहसील परिसर में हुआ शपथ ग्रहण
दुद्धी। तहसील प्रांगण में सबसे पहले एसडीएम श्याम प्रताप सिंह ने नवनिर्वाचित चेयरमैन कमलेश मोहन को शपथ दिलाई। इसके बाद सभी 11 वार्डों के सदस्यों को शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि विधायक रामदुलार गोंड रहे। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दुबे आदि रहे।