Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Newborn baby girl dies after milk gets stuck in her windpipe

Sonebhadra News: सांस की नली में दूध फंसने से नवजात बच्ची की मौत

Wed, 11 Nov 2026 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Newborn baby girl dies after milk gets stuck in her windpipe
स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जन्म के महज 12 घंटे बाद नवजात बच्ची की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि बच्ची को पाउडर वाला दूध पिलाया गया था। दूध श्वास नली में फंसने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की। बेलहत्थी के निहाईपाथर गांव निवासी फूलकुंवर (22) ने मंगलवार सुबह बच्ची को जन्म दिया था।
विज्ञापन

शाम करीब पांच बजे उसकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, प्रसूता को घर ले जाने के लिए वे छह घंटे तक एंबुलेंस का इंतजार करते रहे। अंततः रात करीब एक बजे निजी वाहन से प्रसूता और नवजात के शव को घर ले जाया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. शिशिर श्रीवास्तव ने बताया कि बच्ची की मौत श्वास नली में दूध फंसने से हुई। प्रसूता की हालत गंभीर होने के कारण उसे छुट्टी नहीं दी जा रही थी। वहीं, प्रसूता के जेठ कमला खरवार ने अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed