फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   New milestone Uttar Pradesh will get relief from power crisis production starts from new unit of 660 MW

नया मुकाम: उत्तर प्रदेश को बिजली संकट से मिलेगी राहत, 660 मेगावाट की नई इकाई से उत्पादन शुरू

Fri, 25 Aug 2023 11:02 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 25 Aug 2023 11:02 PM IST
सार

यूपी सरकार के अति महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में शुमार 1320 मेगावाट की ओबरा सी तापीय परियोजना की 660 मेगावाट वाली पहली इकाई से शुक्रवार की देर रात उत्पादन शुरू हो गया।

विज्ञापन
New milestone Uttar Pradesh will get relief from power crisis production starts from new unit of 660 MW
ओबरा सी तापीय परियोजना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ाए गए कदमों को नया मुकाम हासिल हुआ। प्रदेश सरकार के अति महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में शुमार 1320 मेगावाट की ओबरा सी तापीय परियोजना की 660 मेगावाट वाली पहली इकाई से शुक्रवार की देर रात उत्पादन शुरू हो गया। इकाई के उत्पादन शुरू होते ही अभियंताओं ने इसे रात 8:32 बजे ग्रिड से जोड़ दिया।

विज्ञापन


ओबरा सी तापीय परियोजना की पहली ईकाई से उत्पादन शुरू होने से यूपी को अतिरिक्त बिजली मिलने का रास्ता साफ हो गया। ओबरा सी तापीय परियोजना की पहली इकाई से उत्पादन शुरू करने के लिए प्रबंधन पिछले कई दिनों से प्रयासरत था।

विज्ञापन

कई दिनों से प्रयासरत थे अभियंता

इसे लेकर ऊर्जा निगम के पूर्व चेयरमैन एम देवराज ने भी दौरा कर इकाई से उत्पादन शुरू कराने के लिए अभियंताओं को कोई भी कोर कसर न छोड़ने की बात कही थी। जिसे लेकर स्थानीय प्रबंधन और कोरियन अभियंता पिछले कई दिनों से काफी प्रयासरत थे। ऐसे में इकाई से उत्पादन शुरू करने के लिए अभियंताओं ने एक-एक कदम आगे बढ़ाते हुए शुक्रवार की देर रात इकाई से उत्पादन शुरू कर ग्रिड से जोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: शिवपाल यादव ने ओमप्रकाश राजभर को याद दिलाए पुराने दिन, बोले- BJP में शामिल होने वाले दलबदलू

परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक इं. राधेमोहन ने बताया कि सरकार के आदेशानुसार अभियंताओं ने अथक प्रयास के बाद ओबरा सी परियोजना की पहली इकाई से उत्पादन शुरू कर लिया। इस इकाई से रात करीब 10 बजे तक 85 मेगावाट उत्पादन हो रहा है। धीरे-धीरे इस इकाई से उत्पादन बढ़ाकर इसे पूरी क्षमता से चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed