फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Network failed due to OFC cable cut

मड़िहान में ओएफसी कटने से फेल रहा नेटवर्क

Sun, 20 Jun 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Network failed due to OFC cable cut
मिर्जापुर के मड़िहान इलाके में बीएसएनएल का ओएफसी केबल कटने 12 घंटे से अधिक समय तक जिले का नेटवर्क फेल रहा। इससे रविवार की सुबह उपभोक्ताओं को दिक्कत हुई। दोपहर में मरम्मत होने पर नेटवर्क सही होने पर लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के अधिकारियों के मुताबिक मड़िहान क्षेत्र में सड़क निर्माण का काम चल रहा है। शनिवार कीरात में कार्य के दौरान ओएफसी केबिल कट गया जिससे जिले में नेट बाधित हो गया। रविवार को सुबह फाल्ट मिलने पर उसका मरम्मत कार्य शुरू कराया गया। दोपहर दो बजे के बाद मरम्मत पूरी होने पर नेटवर्क बहाल किया गया। रविवार का अवकाश होने की वजह से सरकारी कार्यालय में काम काज न होने से दिक्कत तो नहीं हुई, लेकिन गैर सरकारी संस्थानों में कामकाज प्रभावित रहा। वैकल्पिक व्यवस्था कर काम किया गया। नेट न चलने से बीएसएनएल उपभोक्ता भी परेशान रहे। बीएसएनएल के एसडीओ धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मड़िहान में ओएफसी केबल कटने से नेटवर्क प्रभावित रहा। दोपहर में एक बजे के बाद नेटवर्क व्यवस्था बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed