फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Neither route fixed nor parking, attempt to improve the system through challan

Sonebhadra News: न रूट तय न पार्किंग, चालान से व्यवस्था सुधारने की कोशिश

Wed, 05 Feb 2025 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Neither route fixed nor parking, attempt to improve the system through challan
नगर में यातायात की कोई व्यवस्था नहीं है। वाहनों के चलने के लिए न कोई रूट है और न ही कहीं पार्किंग का इंतजाम है। नियमों के उल्लंघन पर सिर्फ चालान काटे जा रहे हैं, मगर अच्छी यातायात व्यवस्था मुहैया कराने पर जिम्मेदार मौन हैं।
विज्ञापन

पिछले एक साल में बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, तेज ड्राइविंग, गलत पार्किंग के नाम पर एक लाख से अधिक चालान हुए हैं। इसमें करीब 51 हजार बिना हेलमेट और 26 हजार नो पार्किंग का है। करोड़ों रुपये का जुर्माना भी वसूला गया, लेकिन सुविधाएं ठीक करने पर कोई काम नहीं हुआ।
विज्ञापन

नतीजा जाम की समस्या बरकरार है। जिला मुख्यालय होने के कारण रॉबर्ट्सगंज नगर में वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। फिर भी जिले के इस मुख्य बाजार में आवागमन सुचारू होता रहे, इसे लेकर अब तक काेई रणनीति नहीं बन पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाहे-बेगाहे होने वाली बैठकों में संयुक्त अभियान चलाकर अतिक्रमण और पार्किंग पर कार्रवाई की बात होती है, लेकिन बैठक समाप्त होते ही सारे निर्देश भी हवा-हवाई रह जाते हैं। यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पूरा जोर सिर्फ चालान काटते तक ही सीमित रहता है। सुविधाओं के अभाव में लोग सड़क पर वाहन खड़े कर चले जाते हैं और दूसरे लोग जाम से जूझते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed