फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   NEET: Big questions troubled the candidates

नीट : बड़े प्रश्नों ने अभ्यर्थियों को किया परेशान

Mon, 05 May 2025 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
NEET: Big questions troubled the candidates
मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए रविवार को कड़ी सुरक्षा में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट (नीट) हुई। बड़े प्रश्नों ने अभ्यर्थियों को परेशान किया। इसके लिए जिले में चार केंद्र बनाए गए थे। टेस्ट के लिए 1535 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें से 39 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। कोई नकल करते नहीं पकड़ा गया। सभी केद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए थे। परीक्षा रविवार को दो बजे से पांच बजे तक आयोजित की गई। अभ्यर्थी सुबह 11 बजे ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए थे। गेट पर अभ्यर्थियों की गहन तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया गया। परीक्षा के लिए राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज चुर्क ए में 480 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें से 469 अभ्यर्थी ही शामिल हुए। यहां 11 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज चुर्क बी में पंजीकृत 480 में से 468 अभ्यर्थी शामिल हुए। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 143 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें से 137 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। यहां छह अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह आदर्श इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज में 432 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। यहां 422 अभ्यर्थी शामिल हुए, यहां 10 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस संबंध में डीआईओएस जयराम सिंह ने बताया कि नीट सकुशल संपन्न हुई। एक भी परीक्षा केंद्र पर नकलची नहीं पकड़े गए। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा संपन्न हो गई।
विज्ञापन

---
परीक्षार्थियों की प्रतिक्रिया:
मेरा सेंटर राजकीय बालिका इंटर काॅलेज में था। परीक्षा में 180 प्रश्न आए थे। 90 प्रश्न बायो, 45 प्रश्न केमेस्ट्री, 45 प्रश्न फिजिक्स के प्रश्न रहे। सभी प्रश्नो का उत्तर एमआर सीट पर भरना था। सभी प्रश्नो का उत्तर सही दिया गया है। -सुनेहा सिंह पटेल।
विज्ञापन


---
नीट का पेपर अच्छा बना था। परीक्षा की तैयारी पूर्व से ही कर रही थी। प्रश्न बड़ा होने के कारण हल करने में कुछ समय लग रहा था। पाठ्यक्रम से जुड़े प्रश्न आने के कारण पेपर अच्छा गया। परिणाम भी अच्छा आने की उम्मीद है। -सौम्या मौर्या।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
परीक्षा सेंटर आदर्श इंटर काॅलेज रॉबर्ट्सगंज मे था। जीव विज्ञान के एनसीईआरटी से जुड़े अधिकांश प्रश्न आए थे। इससे पेपर अच्छा बना है। पेपर में कुल 180 प्रश्न आए थे। - नैंशी

---
पेपर अच्छा हुआ है। परीक्षा की तैयारी पहले से ही थी, जिसके कारण परीक्षा देने में किसी प्रकार की समस्या नही हुई। परीक्षा परिणाम बेहतर आने की उम्मीद है। - सत्यम शुक्ला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed