फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Near the turn caught by Belkhuri Udndasta

बेलखुरी मोड़ के पास उडनदस्ता ने पकड़ा

Mon, 06 Feb 2017 09:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Mon, 06 Feb 2017 09:56 PM IST
विज्ञापन
 चुनाव के मद्देनजर सोमवार को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में छोटे-बड़े वाहनों की चेकिंग हुई। इस दौरान नौ लग्जरी वाहनों से काली फिल्म, दो वाहनों से हूटर निकाला गया। बेलखुरी मोड़ के पास उडन दस्ता प्रभारी ने एक व्यक्ति के पास से 68 हजार रुपये पकड़ा। रिकार्ड न दिखाने पर रुपये को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन



पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बेलखुरी मोड़ पर उडन दस्ता प्रभारी ओपी सिंह एवं सह प्रभारी राकेश सिंह ने राबर्ट्सगंज की तरफ से रामगढ़ की ओर जा रही एक पिकअप को रोक कर चेक करना शुरू किया। प्रभारी ओपी सिंह ने बताया कि पिकअप सवार वाराणसी के केदारघाट निवासी प्रमील क्रांति चक्रवर्ती से के कब्जे से 68 हजार रुपये मिला। रिकार्ड मांगने पर प्रमील क्रांति रुपये से संबंधित रिकार्ड नहीं दिखा सकें। ओपी सिंह ने बताया कि रिकार्ड न दिखाने पर रुपये को राजकीय कोष में जमा कर उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। वहीं राबट्र्सगंज नगर एवं आसपास के इलाकों में फोर्स ने वाहनों को चेक किया। हिंदुआरी मोड़ के समीप पुलिस ने वाहनों से काली फिल्म को उखड़वाया। चुर्क तिराहे के समीप भी वाहनों की चेकिंग हुई। इस दौरान कागजात में कमी होने पर चालकों से करीब पांच हजार रुपये सम्मन शुल्क वसूला।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed