फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ncl will study on ballia drain

बलिया नाले के जल का शोधन करेगा एनसीएल

Fri, 05 Jun 2020 09:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
ncl will study on ballia drain
शक्तिनगर। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने मुख्यालय प्रांगण में विश्व पर्यावरण दिवस को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बेहद सादगीपूर्ण ढंग से मनाया। इस अवसर पर एनसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक प्रभात कुमार सिन्हा ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि एनसीएल राष्ट्र की ऊर्जा संरक्षा के साथ अपने परिक्षेत्र में पर्यावरण व जैव विविधता के संरक्षण के प्रति प्रतिबद्ध है। उन्होने कहा कि एनसीएल, आईआईटी बीएचयू के सहयोग से बलिया नाला में जाने वाले पानी के शोधन की योजना पर कार्य कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एनसीएल ने अबतक लगभग दो करोड़ 43 लाख पौधों का रोपण किया है। रेल तथा इकोफ्रैंडली कोयला परिवहन प्रणाली( एमजीआर एवं बीपीसी ) के माध्यम से कोयला प्रेषण में निरंतर वृद्धि की जा रही है। कहा कि ध्वनि, जल एवं वायु प्रदूषण पर निगरानी एवं नियंत्रण के लिए आधुनिक तकनीक एवं उपकरण का प्रयोग किया जा रहा है। निदेशक(कार्मिक) बिमलेंदु कुमार ने कहा कि एनसीएल ने अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए आईएसओ 14001 व अन्य प्रमाणपत्र प्राप्त किए हैं। उन्होने विश्वास जताया कि आने वाले समय में सड़क से कोल परिवहन को न्यूनतम स्तर पर लाया जाएगा। इस दौरान पौधरोपण किया गया। इससे पूर्व महाप्रबंधक पर्यावरण सीएस तिवारी ने कोल इंडिया के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल के संदेश का वाचन किया। अंत में विश्व पर्यावरण दिवस को ध्यान मे रखते हुए आयोजित की गई निबंध, स्लोगन व चित्रकला प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर निदेशक(तकनीकी/योजना एवं परियोजना) डा. अनिंद्य सिन्हा, बीएमएस से मुन्नीलाल यादव, सीएमएस से अशोक कुमार दुबे एवं सीएमओएआई सचिव सर्वेश सिंह बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed