{"_id":"60884de38ebc3e591e5b81b0","slug":"ncl-preparations-on-kovid-s-growing-case-sonbhadra-news-vns5870481179","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड के बढ़ते मामले को लेकर एनसीएल की तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड के बढ़ते मामले को लेकर एनसीएल की तैयारियां तेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक्तिनगर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए एनसीएल ने तैयारियां तेज कर दिया है। महामारी से लडने के लिए टीम एनसीएल आइसोलेशन, सैनिटाइजेशन, टीकाकरण के साथ इलाज का विशेष प्रबंध कर रहा है। इसमे एनसीएल में 700 बेड का आइसोलेशन व क्वारंटीन सेंटर तैयार किया जाना मुख्य है।
भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की टीम देश भर में तबाही मचा रहे कोविड की नई लहर से अपने कर्मियों, उनके परिवारजनों एवं आसपास के नागरिकों को सुरक्षित रखने के लिए मुस्तैदी से कार्य कर रही है। एनसीएल में बाहर से आए हुए कर्मियों व उनके परिवारीजनों को क्वारंटीन में रखना सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके। मुख्यालय एवं परियोजना स्तर पर गठित त्वरित प्रतिक्रिया टीम बाहर से आने वाले कर्मियों की सूची बनाकर उनकी निगरानी करना शुरू कर दिया है। एनसीएल मुख्यालय सहित सभी परियोजनाओं, इकाइयों के कार्य स्थलों, डिस्पेंसरी, कार्यालय, आवासीय परिसरों व सार्वजनिक स्थलों पर वृहद स्तर पर सैनिटाइजेशन करवाया जा रहा है। कोविड अप्रसार एवं नियंत्रण के संबंध में सरकार व जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित कोविड प्रोटोकॉल का सख्त अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है। कार्यालयों एवं खदान में सामाजिक दूरी सुनिश्चित करते हुए कार्य पर जोर दिया जा रहा है। बसों में कर्मियों की संख्या को न्यूनतम किया गया है।
मुख्यालय में महज कुछ कर्मचारी