फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   NCL Employee died in an accident

एनसीएलकर्मी की मौत पर तोड़फोड़, पथराव, आगजनी

Wed, 06 Jan 2016 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Wed, 06 Jan 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
NCL Employee died in an accident
 शक्तिनगर थाना क्षेत्र (बीना पुलिस चौकी) के बांसी में अनपरा-शक्तिनगर मार्ग पर बुधवार की दोपहर हाइवा से कुचलकर बाइक सवार एनसीएलकर्मी की मौत हो गई।
विज्ञापन


इससे गुस्साए लोगों ने कई वाहनों में तोड़फोड़ की और एक हाइवा में आग लगा दी। लोगों ने पुलिस से हल्की झड़प के साथ पथराव भी किया। करीब ढाई घंटे तक हालात बेकाबू बने रहे।
विज्ञापन


 इस दौरान इस मार्ग पर आवागमन ठप रहा। यहां से निकलने की कोशिश कर रहे कुछ लोगों की भी गुस्साई भीड़ ने जमकर पीटा। पुलिस, पीएसी और दमकल दस्ते ने किसी तरह स्थिति संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम दुद्धी डा. विश्राम यादव और सीओ पिपरी सितांशु यादव ने कार्रवाई और मुआवजे का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। दुर्घटना के आरोप में दो हाइवा चालक और उपद्रव के आरोप सौ-डेढ़ सौ अज्ञात पर एफआईआर दर्ज की गई है।


रेहटा निवासी सदानंद यादव (47) एनसीएल बीना में काम करते थे। बुधवार की दोपहर करीब पौने बारह बजे सदानंद बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे।

 इस बीच बांसी पेट्रोल पंप के पास बीना की तरफ से आ रहे हाइवा ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वो सड़क पर गिर गए। इसके बाद अनपरा की ओर से जा रहा हाइवा कुचलते हुए आगे निकल गया।

इससे सदानंद की मौके पर ही मौत हो गई। यह देखते ही ग्रामीण भड़क उठे और दुर्घटना करने वाले वाहनों के साथ अन्य मालवाहक वाहनों को रोककर तोड़फोड़ करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने एक हाइवा में आग लगा दी। गुस्साए ग्रामीणों को रोकने पहुंची बीना और शक्तिनगर पुलिस पर भीड़ ने पथराव भी किया।

लोगों का उग्र रूप देख पुलिस कुछ देर के लिए पीछे हट गई। रास्ते से गुजर रहे कुछ लोगों ने निकलने की कोशिश की तो भीड़ ने उनकी पिटाई कर दी।

कुछ देर बाद शक्तिनगर एसओ जगदीश यादव, अनपरा एसओ शोभनाथ यादव, बीना चौकी इंचार्ज सुभाष यादव पीएसी फोर्स के साथ पहुंचे, तब जाकर तोड़फोड़ बंद हुई।

इसके बाद बीना से आए सीआईएसएफ के अग्निशमन दस्ते ने लगाई गई आग पर काबू पाया। हालांकि ग्रामीण घटना को लेकर कड़ी कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर आवागमन ठप किए रहे।

ढाई बजे के करीब पहुंचे एसडीएम और सीओ ने बीना कोल प्रबंधन से वार्ता कर विभागीय मुआवजा के साथ ही किसान दुर्घटना बीमा के तहत आश्रितों को पांच लाख की मदद दिलवाने का आश्वासन दिया, तब जाकर ग्रामीण शांत हुए।

इसके बाद शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। ग्रामीणों की तरफ से वार्ता में प्रधानपति ककरी रामविशाले दुबे, सपा नेता गैवीनाथ यादव, लल्लू यादव, अमरजीत यादव, रामचंदर यादव, रामप्रवेश यादव, डीएस तिवारी, मुरारीराम आदि ने शिरकत किया।


उधर, दुर्घटना के मामले में शक्तिनगर थाने में दोनों हाइवा के चालकों तथा तोड़फोड़, आगजनी के मामले में सौ-डेढ़ सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। सीओ सितांशु यादव ने भी इसकी पुष्टि की। बताया कि हालात काबू में है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निबटने के लिए पुलिस को सतर्क कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed