फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Nawanagar's team defeated Shaktinagar in a cricket match

क्रिकेट मैच में नवानगर की टीम ने शक्तिनगर को हराया

Sun, 17 Jan 2021 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Nawanagar's team defeated Shaktinagar in a cricket match
अनपरा। डिबुलगंज स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय औराडांड प्रागंण में रविवार को आयोजित 22वें डायमंड कप स्व राम प्यारे पनिका स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन मैच में नवानगर की टीम ने शक्तिनगर को 5 विकेट से करारी मात दी। शुभारंभ मुख्य अतिथि कुलडोमरी के जिला पंचायत सदस्य बालकेश्वर सिंह ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि खेलकूद से सामाजिक समरसता बढ़ती है। उद्घाटन मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए शक्तिनगर की टीम निर्धारित 12 ओवर में महज 54 रन ही बना पाई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नवानगर की टीम ने सातवें ओवर में ही महज पांच विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज कर ली। ऊर्जांचल की प्राचीन क्रिकेट स्पर्धा देखने के लिए भारी संख्या में उपस्थित दर्शकों ने तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजक मंडल में पंकज जायसवाल, अवधेश जायसवाल, राहुल जायसवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed