फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   National bird peacock found in dead state

मृत अवस्था में मिला राष्ट्रीय पक्षी मोर

Mon, 29 Jun 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
National bird peacock found in dead state
विंढमगंज। स्थानीय वन रेंज कार्यालय के हारनाकछार ग्राम पंचायत के तहत आने वाले पश्चिमी कंपार्टमेंट नंबर 8 के बासीन जंगल में राष्ट्रीय पक्षी मोर मृत अवस्था में मिला। वनकर्मियों ने पोस्टमार्टम कराने के बाद वन रेंज कार्यालय परिसर में ही स्थानीय लोगों की मौजूदगी में दफना दिया।
विज्ञापन

विंढमगंज के रेंजर विजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रामीणों ने रविवार को दोपहर बाद वन रेंज के हरनाकछार पश्चिमी कंपार्टमेंट नंबर 8 के तहत आने वाले बासीन के घनघोर जंगल में राष्ट्रीय पक्षी मोर के मृत अवस्था में पड़े होेने की सूचना दी। सूचना पर मौके पर जप वनकर्मी पहुंचे तो एक मोर मृत अवस्था में मिला। मोर को कुत्तों ने हमला कर घायल कर दिया था। जिसकी मौत हो गई थी। मृत अवस्था में मिले मोर को वन रेंज कार्यालय लाया गया। सोमवार को पशु चिकित्सक से पोस्टमार्टम कराने के बाद स्थानीय संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में रेंज कार्यालय परिसर में दफना दिया गया। इस दौरान भाजपा नेता राम नरेश पासवान, दिवाकर दुबे, थाने के दरोगा राम सिंह के अलावा वनरक्षक अवधेश कुमार, सूबेदार प्रसाद भार्गव, लालचंद व वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed