फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Names of prominent doctors are on the board, but no one is present on the spot

Sonebhadra News: बोर्ड पर बड़े-बड़े डॉक्टराें के नाम, मौके पर कोई नहीं

Sun, 07 Sep 2025 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Names of prominent doctors are on the board, but no one is present on the spot
सोनभद्र। निजी अस्पतालों की मनमानी पर शिकंजा कसने के लिए शासन ने पंजीकरण नियमों में बदलाव किया था। डॉक्टर किसी एक ही अस्पताल में ही फुल टाइम सेवा के लिए अपनी डिग्री लगा सकेंगे। ऑनकॉल की सेवा भी एक दिन एक ही जिले में दे पाएंगे। यह नए नियम लागू तो कर दिए गए, मगर इसके अनुपालन पर किसी का ध्यान नहीं है। नतीजा जिले में ऐसे अस्पताल बड़ी संख्या में संचालित हैं, जिनके बोर्ड पर तो बड़े और नामी डॉक्टरों के नाम हैं, लेकिन मौके पर कोई नहीं होता। स्वास्थ्य विभाग ने खुद पिछले एक माह में ऐसे दस से अधिक अस्पतालों को बंद कराया है। बावजूद अभी भी ऐसे अस्पताल 100 से भी ज्यादा की संख्या में संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन

बदहाल सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के चलते निजी अस्पताल और नर्सिंग होम का दायरा तेजी से बढ़ता जा रहा है। इन अस्पतालों में मरीजों के शोषण और आए दिन होने वाली मौत की घटनाओं का संज्ञान लेते हुए शासन ने पिछले साल पंजीकरण नियमों को सख्त किया था। स्पष्ट किया था कि अस्पताल के पंजीकरण के वक्त ही वहां सेवा देने वाले डॉक्टर का पूर्ण विवरण देना होगा। इसमें डिग्री के साथ ही उसकी सेवाओं का भी उल्लेख होगा। एक डॉक्टर किसी एक ही अस्पताल में अपनी फुल टाइम सेवा के लिए डिग्री लगा सकेगा। ऑनकॉल विशेषज्ञों के लिए भी सख्ती की गई है। इनका भी एमसीआई नंबर पोर्टल पर डालकर पता किया जाएगा कि एक दिन में वह कितने अस्पताल और कितने जिले में सेवाएं दे रहे हैं। दावा किया गया था कि ऑनकॉल के नाम पर एक डॉक्टर कई जिलों में हर दिन सेवा देने का फर्जीवाड़ा करते थे। इस पर भी नकेल कसेगी। नए बदलावों को लागू तो कर दिया गया, लेकिन स्थानीय स्तर पर इसका पालन नहीं हो रहा। एक ही डॉक्टर की डिग्री पर कई अस्पताल संचालित हो रहे हैं। वाराणसी, मिर्जापुर, प्रयागराज जैसे बड़े शहरों में नियमित सेवा देने वाले डॉक्टरों की डिग्री पर भी यहां अस्पताल चल रहे हैं। जिले में भी उनके नाम पर ग्रामीण क्षेत्रों में अस्पताल संचालित हैं। स्वास्थ्य विभाग इससे बेखबर बना हुआ है।
विज्ञापन

बिना सर्जन और एनेस्थेटिक हो रहे ऑपरेशन
नर्सिंग होम और अस्पतालों में सर्जरी के लिए सर्जन की तैनाती जरूरी है। एनेस्थेटिक भी अनिवार्य रूप से होना चाहिए। जिले में संचालित ज्यादातर अस्पतालों के पास खुद के सर्जन नहीं हैं। विभागीय अधिकारियों के पास यह जानने की फुर्सत भी नहीं है कि जब सर्जन नहीं हैं तो ऑपरेशन कौन कर रहा है। अस्पतालों में दूसरे जनपदों के डॉक्टरों के नाम और डिग्रियां लिखवा दी गई हैं, जिन डॉक्टरों के नाम अस्पतालों में लिखे हैं, उनमें से शायद ही कोई डॉक्टर निजी अस्पतालों में आता हो। यही हाल एनेस्थेटिक का भी है। एक ही एनेस्थेटिक अलग-अलग अस्पतालाें में पहुंचकर सेवा दे रहे हैं। पूर्व में हुई जांच में इसकी पुष्टि के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में खाली हैं सर्जनों के पद
जिले में कुल दस सीएचसी संचालित हैं। सीएचसी स्तर के दो ब्लॉक पीएचसी भी संचालित हो रहे हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो जिले में आठ से अधिक सर्जन, स्त्री रोग विशेषज्ञ के 13 और हड्डी रोग विशेषज्ञों के करीब दस पद रिक्त हैं। ऐसे में सरकारी अस्पतालों को खोजे से विशेषज्ञ नहीं मिल रहे हैं, सर्जन भी नहीं हैं। बेहोशी के चिकित्सकों के भी दस से अधिक पद रिक्त हैं। लेकिन कई निजी अस्पताल संचालक अपने यहां सर्जन होने और हर प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा होने का दावा कर प्रचार करते हैं।
वर्षों से चल रहे थे अस्पताल, जांच हुई तो नहीं मिले डॉक्टर
पिछले दो माह में ही स्वास्थ्य विभाग ने 20 से अधिक अस्पतालों पर कार्रवाई की है। यह अस्पताल लंबे समय से संचालित थे। शिकायत पर जांच हुई तो उनके पास कोई रिकॉर्ड ही नहीं था। नोडल अधिकारी की टीम ने पिछले माह घोरावल के शिवद्वार रोड पर संचालित कलावती अस्पताल, उन्नकट हाॅस्पिटल, सम्राट हास्पिटल, विश्वास क्लीनिक, जीवन पाली क्लीनिक को बंद कराया था। इसके अलावा बभनी में आशीर्वाद हाॅस्पिटल, बंगाली क्लीनिक, कोन में महिला होम्यो क्लीनिक, आयुष्मान चिकित्सालय सहित अन्य अस्पतालों को बंद कराया था।

पूर्व में जांच कर ऐसे कई अस्पतालों पर कार्रवाई की गई है। शीघ्र ही विशेष अभियान चलाकर बिना डॉक्टर संचालित अस्पतालों को बंद कराया जाएगा। ऑपरेशन थियेटर के भी मानकों की निगरानी की व्यवस्था की जा रही है। - डॉ. अश्वनी कुमार, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed