फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Namaz was read at 113 places and prayers were offered for peace

Sonebhadra News: 113 स्थानों पर पढ़ी गई नमाज, मांगी अमन-चैन की दुआ

Sat, 07 Jun 2025 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Namaz was read at 113 places and prayers were offered for peace
ईद उल-अज़हा (बकरीद) शनिवार को अकीदत के साथ मनाई गई। मुस्लिम मसुदाय के लोगों ने सुबह जिले के 113 स्थानों पर ईदगाह और मस्जिदों में नमाज पढ़ी गई। इसके बाद घरों में पहुंचकर अल्लाह की राह में कुर्बानी दी।
विज्ञापन

एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की बधाई देने का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। मस्जिदों, ईदगाहों के बाहर पुलिस-प्रशासन के अफसर मुस्तैद रहकर निगरानी करते रहे।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज स्थित ईदगाह में बकरीद की नमाज के लिए सुबह साते बजे से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। कतारों में बैठकर अल्लाह से इबादत की और परंपरागत तरीके से नमाज अदा की। यहां मौलाना ताैफीक ने नमाज अदा कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब पांच हजार लोगों ने ईदगाह में नमाज पढ़ी। नमाज के बाद एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबाकरबाद दी। बच्चों में त्योहार को लेकर खासा उत्साह दिखा।
ईदगाह के बाहर एसपी अशोक कुमार मीणा, एडीएम सहदेव मिश्र, एएसपी अनिल कुमार, सीओ डॉ. चारू द्विवेदी आदि फोर्स के साथ मौजूद रहे। अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदर मुश्ताक अहमद, सिराजुद्दीन, रोशन खान, नूर अहमद, एजाज कादरी, हिदायतउल्ला खान, इमाम खान, अजहर खान आदि मौजूद रहे।
इसके बाद सुबह आठ बजे जामा मस्जिद में नमाज हुई। करीब दो हजार लोगों ने नमाज पढ़ी। नमाज अदा होने के बाद अकीदतमंदों ने घर पहुंचकर अल्लाह की राह में जानवरों की कुर्बानी दी।
घोरावल : नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में ईद उल अजहा की नमाज अकीदत के साथ पढ़ी गई। ऊसरहवा बस्ती स्थित नूरी मस्जिद में सुबह सात बजे एवं पुलिस चौकी के सामने जामा मस्जिद (ईदगाह) में साढ़े सात बजे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज पढ़ी।
मुफ्ती अरशद और मौलाना सादिक रजा ने नमाज के दौरान देश की अमन-चैन की दुआ मांगी। प्रभारी निरीक्षक रामस्वरुप वर्मा और कस्बा चौकी प्रभारी अजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस बल लगातार क्षेत्र में भ्रमण करता रहा।
इस दौरान चौकी इंचार्ज अजय श्रीवास्तव, नगर पंचायत अध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव, अल्पसंख्यक अधिवक्ता समिति के प्रांतीय महासचिव इनामुलहक अंसारी, इमरान मंसूरी, मोहम्मद नईम, शहबान, समीर, मुमताज़ आदि मौजूद रहे।
कोन : स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुस्लिम बहुल ग्राम पंचायत देवाटन, बरवाखाड़, हरैयाखाड़, सगिधिया, बरवाडीह समेत अन्य गांवों में स्थित जामा मस्जिद में सुबह 8 से 9 के बीच नमाज पढ़कर अमन-चैन का दुआ मांगी। एक-दूसरे के घर जाकर बधाई देने का क्रम पूरे दिन बना रहा।
सलखन :
सलखन बाजर ईदगाह में इमाम मौलना गुलाम रब्बानी ने सभी नमाज पढाई।वहीं गुरमा नगर पंचायत क्षेत्र के मस्जिद और ईदगाह में दोनों जगहों पर बकरीद की नमाज बड़े ही अकीदत के साथ अदा की गई। इस अवसर पर सदर सरफुद्दीन, खुर्शीद अहमद, मुस्तफा, अब्दुल कलाम, असलम, सलीम, हाजी एजाज आदि उपस्थित थे।

केकराही :
क्षेत्र के खैराही, भदोही, पापी, ऐलाही गांव में बकरीद सकुशल मनाया गया। सुबह 8 बजे ईदगाह में नमाज पढ़ी गई। सुरक्षा के दृष्टि से करमा पुलिस चक्रमण करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article