फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Nagar Panchayat Obra cleared the way to get an ambulance

नगर पंचायत ओबरा को एम्बुलेंस मिलने का रास्ता साफ

Sat, 29 May 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat Obra cleared the way to get an ambulance
ओबरा नगर पंचायत के सभासद राहुल श्रीवास्तव के प्रयास से नगर पंचायत को एंबुलेंस मिलने का रास्ता साफ हो गया है। भाजपा के काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने सभासद की मांग पर एंबुलेंस के लिए पहल की थी। इसके बाद जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने ओबरा नगर पंचायत को एक एंबुलेंस देने का आदेश एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह को दिया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत ओबरा के वार्ड छह सभासद राहुल श्रीवास्तव ने कहा एंबुलेंस की मांग ओबरा नगर पंचायत एवं जिला प्रशासन से की जा रही थी। इसके लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया था। इसके बाद हम जिलाधिकारी अभिषेक सिंह से मुलाकात कर उनको पत्र दिए। जिलाधिकारी के द्वारा अपर जिलाधिकारी को उपलब्ध बजट देख प्रस्ताव बना कर एक एंबुलेंस ओबरा नगर पंचायत को देने का आदेश दिया गया। सभासद अनुज वर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता संतोष सिंह ने सभासद के पहल को सराहनीय बताया। इस मांग के पूरा होने से ओबरा नगर की जनता को स्वास्थ्य सेवा में काफी आराम मिलेगा। अभियान में सभासद इसरार कुरैसी, संजय भारती, सोनी,चंद्रावती देवी, संजू, जुमरातन ने भी अपना समर्थन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed