{"_id":"613645748ebc3ec6342ed02d","slug":"nagar-panchayat-became-active-on-the-instructions-of-dm-sonbhadra-news-vns610090553","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के निर्देश पर नगर पंचायत हुआ सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के निर्देश पर नगर पंचायत हुआ सक्रिय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनपरा। ऊर्जांचल में डेंगू का मरीज मिलने के बाद डीएम के निर्देश पर सोमवार को नगर पंचायत सक्रिय हुआ। अनपरा बाजार निवासी डेंगू पीड़ित के घर पहुंचकर दोबारा सैंपलिंग कराई गई।
अनियमित मौसम व मच्छरों की भरमार के कारण परिक्षेत्र सर्दी-खांसी, बुखार आदि संक्रामक बीमारियों का प्रकोप चरम पर है। समुचित चिकित्सा सुविधा के अभाव में नागरिक वैसे से दर-दर की ठोकर खा रहे हैं। नागरिकों की समस्या को देखते हुए अमर उजाला की ओर से छह सितंबर के अंक में डेंगू संबंधित खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। मामले को संज्ञान में लेते हुए डीएम ने तत्काल स्वास्थ्य महकमे व नगर पंचायत को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया गया। उसके बाद हरकत में आये नगर पंचायत के स्वास्थ्य कर्मी पीड़ित के घर पहुंचे। पीड़ित का दोबारा सैंपल लेकर जांच के लिए भेजवाया गया।
घर-घर में वायरल फीवर की पैठ
ऊर्जांचल में पिछले एक पखवारे से घर-घर में सर्दी-खांसी, वायरल फीवर आदि मौसमी बीमारियां फैली हई है। लोगों का कहना है कि अबूझ बुखार जल्द ठीक होने का नाम ही नहीं ले रहा है। ऐसे में डेंगू के पैर पसारने से मुसीबत और बढ़ गई है।
विज्ञापन
पीड़ित के आसपास बुखार से संक्रमित अन्य लोगों का भी सैंपल लिया जा रहा है। साफ-सफाई कराकर एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। इसके साथ ही जल निकासी के भी समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिये गये हैं। - भारत सिंह, अधिशासी अधिकारी अनपरा।