{"_id":"58bc41384f1c1b1854e7eafa","slug":"myorpur-reached-shops-shutter-fallen-elephant","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्योरपुर में पहुंचा हाथी दूकानों के शटर गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
म्योरपुर में पहुंचा हाथी दूकानों के शटर गिरे
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
Updated Sun, 05 Mar 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
म्योरपुर बाजार में घूमता जंगली हाथी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कस्बे में रविवार को फिर से हाथी के घुस जाने से लोगों मेें दहशत फैल गई। हाथी के कस्बा होते हुए बाजार में निकलने से अफरा-तफरी मच गई। हाथी के बाजार में पहुंचने की सूचना के बाद दूकानें धड़ाधड़ बंद हो गई। हाथी के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर आ आने से जाम भी लग गया। घंटे भर के जाम के दौरान सभी वाहन जहां-तहां खड़े हो गए। वन एवं पुलिस विभाग की टीमें हाथी को भगाने का प्रयास करती रही। अंतत: बाजार में एक बाइक को क्षतिग्रस्त करते हुए हाथी कुडाडीह बंधी में जा घुसा।
हाथी परनी गांव से होते हुए हवाई पट्टी के रास्ते म्योरपुर बाजार में घुसा। इसके बाद गुरुद्वारे के पास से होते हुए मुख्य बाजार में घुस गया। इस दौरान मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर घंटे भर रहने के बाद जाम लग गया। लिलासी मोड़ पहुंचे हाथी ने राजकुमार गुप्ता की बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीण एवं वन विभाग की टीम ने हाथी को भगाते हुए कुंडाडीह बंधी में ले गए।