{"_id":"62f004bb7e24fd6d3c23980d","slug":"must-have-booster-dose-to-prevent-epidemic-bhupesh-choubey-sonbhadra-news-vns6681648135","type":"story","status":"publish","title_hn":"महामारी से बचाव के लिए जरूर लगवाएं बूस्टर डोज: भूपेश चौबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महामारी से बचाव के लिए जरूर लगवाएं बूस्टर डोज: भूपेश चौबे
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बुस्टर डोज कोविड वैक्सीनेशन कराते विधायक भूपे
- फोटो : SONBHADRA
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत रविवार को बूस्टर डोज के लिए जिले में मेगा कैंप लगा। नगरीय पीएचसी पर सदर विधायक भूपेश चौबे ने अभियान की शुरुआत की। उन्होंने अपने माता-पिता के साथ स्वयं बूस्टर डोज लगवाकर जन जागरुकता का संदेश दिया।
विधायक ने कहा कि कोविड-19 की रोकथाम के लिए टीकाकरण महत्वपूर्ण है। सरकार की ओर से निशुल्क एहतियाती डोज लगाने का महाअभियान 30 सितंबर तक चलेगा। उन्होंने सभी से बूस्टर डोज लगवाने की अपील की। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरजी यादव ने बताया कि जिला अस्पताल के साथ ही 39 स्वास्थ्य केंद्रों समेत 267 स्थानों पर 50 हजार लोगों को बूस्टर डोज लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस दौरान अर्बन पीएचसी अधीक्षक डॉ. जेपी सिंह, डॉ. रामकुंवर, पीके सिंह, मनोज कुमार, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष कमलेश चौबे, चंद्रकला, जैबुन निसा, आशुतोष मिश्रा, रेखा कुमारी आदि रहे।
केकराही: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बूस्टर डोज का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष उदय नाथ मौर्य ने फीता काटकर किया। सबसे पहले विनोद मिश्र ने बूस्टर डोज लगवाया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. दिनेश चतुर्वेदी ने कहा कि यह राष्ट्रीय कार्यक्रम है। इसमें 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग को हर दिन प्रीकॉशन डोज दी जाएगी। इस मौके पर भाजपा मंडल महामंत्री मनीष मिश्र, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. राकेश कुमार, सुधीर कुमार, राहुल सिंह, चेतना कुशवाहा व इंदु सिंह, अनिल कुमार सिंह, शिखा श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
चोपन: सीएचसी पर रविवार को बूस्टर डोज का उद्घाटन ब्लाक प्रमुख लीला देवी और चोपन मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने किया। मंडल अध्यक्ष ने अधीक्षक सुभाष चंद्र को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस मौके पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह, प्रमिला त्रिपाठी, प्रदीप अग्रवाल, धर्मेन्द्र जायसवाल, पवन सिंह, आईटी विकास सिंह छोटकू, विकास चौबे, प्रदीप गिरी, हिमांशु प्रियदर्शिनी, चंद्रकांत सिंह, मनीष त्रिपाठी आदि रहे।